महाराष्ट्रीयन मसाले भात - महाराष्ट्रीयन शादी और त्योहारों का खास पारंपरिक व्यंजन

#CA26 #Week16 #मिस्ट्रीबास्केट #महाराष्ट्रीयनमसालेभात
#सोनामसूरीचावल #मसालेभात #चावल #कुंदरू #टिंडोरा #टेंडली #आलू #प्याज #टमाटर #मटर #नारियल #धनिया #अदरकमिर्च #लहसुन #काजू #मूंगफली #वनपॉटमिल #प्रेशरकुकर #लंच #डिनर
#Manisha_PureVeg_Treasure
#LoveToCook_ServeWithLove
#Cookpad #Cookpadhindi #Cooksnap
📌महाराष्ट्रीयन मसाले भात शादी और त्योहारों में बनने वाला एक खास पारंपरिक व्यंजन है। मसाले भात के बगैर शादी का भोजन समारंभ या तो फिर त्योहारों का खाना अधूरा सा लगता है। इसलिए इसे खास तौर पर हर घर में, हर महाराष्ट्रीयन शादी में बनाया जाता है।
📌इस मसाले भात में वैसे तो मनपसंद कोई भी सब्जी डाल सकते हैं, लेकिन इसमें कुंदरू की सब्जी खासतौर पर डाली जाती है। और इसका स्वाद मसाले भात का स्पेशल गरम मसाला बढ़ाता है। ऊपर से कदकूस किया हुआ ताजा नारियल और कटा हुआ हरा धनिया स्वाद को और बढ़ा देता है।
📌यह मसाले भात दही, पापड़, अचार के साथ खाया जाता है। एक बार बनाकर खाएं, इसका स्वाद लाजवाब होता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सोना मसूरी चावल को अच्छे से धोकर पानी में 1 घंटे के लिए भिगो दें। कुंदरू आलू प्याज और टमाटर को काटकर रखें। साथ में हरे मटर, कसा हुआ नारियल और कटा हुआ हरा धनिया भी रखें।
- 2
तड़के के लिए मूंगफली, काजू साबुत मसाले और सभी मसाले को तैयार रखें। प्रेशर कुकर में तेल डालें। तेल गर्म होते ही इसमें सरसों, हींग, दालचीनी, लौंग, हरी इलायची, तेज पत्ता, सूखी लाल मिर्च, करी पत्ते, और काली मिर्च डालकर अच्छे से तड़का लगाएं।
- 3
मूंगफली और काजू डालकर उसे अच्छे से भून लें। अब लहसुन और अदरक मिर्च की पेस्ट डालकर भून लें। प्याज डालें और हल्का गुलाबी रंग का होने तक भूनें। आप टमाटर को गलने तक अच्छे से भून लें।
- 4
आलू प्याज कुंदरू और हरे मटर डालें, अच्छे से मिलाएं। भिगोए हुए सोना मसूरी चावल डालें। हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, मसाले भात का गरम मसाला, स्वाद अनुसार नमक, और आवश्यकता अनुसार पानी डालकर अच्छे से मिला दें।
- 5
ऊपर से कदकूस किया हुआ नारियल और कटा हुआ धनिया डालकर, सबको एक साथ मिलाकर, प्रेशर कुकर को बंद करें और तीन सिटी आने तक पकाएं। गैस बंद कर दें।
- 6
प्रेशर कुकर जब ठंडा हो जाए तब खोलें। स्वादिष्ट महाराष्ट्रीयन मसाले भात परोसने के लिए तैयार है।
- 7
गरमा गरम महाराष्ट्र मसाले भात के ऊपर कदकूस किया हुआ नारियल और हरा धनिया छिड़कें। मसाले भात के साथ दही, पापड़, और कैरी का चटपटा अचार परोसें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (6)