टिंडे की सब्जी

#Ca26
मसाला टिंडा एक बहुत ही यम्मी व स्वादिष्ट सब्जी है यह घर के रख मसान के द्वारा बन जाती है और इसका स्वाद सभी के मन को भाता है आइए देखे यह कैसे बनती है
टिंडे की सब्जी
#Ca26
मसाला टिंडा एक बहुत ही यम्मी व स्वादिष्ट सब्जी है यह घर के रख मसान के द्वारा बन जाती है और इसका स्वाद सभी के मन को भाता है आइए देखे यह कैसे बनती है
कुकिंग निर्देश
- 1
मसाला टिंडा बनाने के लिए ताजे फ्रेश बिना बीज वाले टिंडे ले उसको पानी से अच्छे से धो ले फिर उसके बाद उसको चाकू की सहायता से हल्का सा खुरच ले फिर उसकी लंबी-लंबी स्लाइस काट ले
- 2
अब कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें टिंडे को सोते कर ले टिंडे जब थोड़े क्रिस्पी से हो जाए तो इसको एक प्लेट में निकाल ले आप चाहे तो इसको पहले नमक और हल्दी लगाकर 2 मिनट रख ले फिर इसको सोते करें
- 3
इधर एक कटोरी में आप सारे मसाले निकाल ले और फिर उसमें थोड़ा पानी डालकर उसको घोल दे बचे हुए तेल में आप हींग जीरा तड़काएं प्याज को महीन-महीन काट ले टमाटर की प्यूरी बना ले
- 4
अब प्याज को सोते करने के लिए कढ़ाई में डालें प्याज सोते हो जाए तो उसमें बेसन डाल दें बेसन को 2 से 3 मिनट के लिए भुने फ्लेम मीडियम स्लो रखनी है और इसे लगातार चलाते रहे
- 5
जब बेसन भुन जाए तो इसमें जो आपने मसाले का घोल तैयार किया है वह डाल दे और उसको भी भून ले फिर इसमें टमाटर प्यूरी डालें और सभी को अच्छे से मिलाकर भून ले
- 6
अब इसमें नमक डालें और एक बार चला ले मसाला भुनते भुनते जब तेल छोड़ दे तो इसमें फ्राई किए हुए टिंडे डाल दे
- 7
अब सभी सामग्री को 5 मिनट के लिए पकने दें आपकी सब्जी बनाकर तैयार है इसमें ऊपर से आप हरी धनिया डालकर गरमा गरम रोटी पराठे व चावल दाल के साथ सर्व करें
- 8
टिप्स
टिंडे की सब्जी बनाने के लिए टिंडे एकदम ताजे व सॉफ्ट ले सब्जी बनाने के लिए गैस की फ्लेम मीडियम स्लो ही रखें टिंडे को फ्राइ जरूर करें या 5 मिनट नमक डालकर अलग से कम तेल में ढक कर पकने दे या सोते करें जिससे वह अंदर तक नरम हो जाए।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

























कमैंट्स (4)