तिल वाला नेपाली आलू का अचार (Til wala Nepali Aloo ka Achar recipe in Hindi)

#CA26
#week22
#प्रकृति_की_दवाई
#तिल
#तिलवालानेपालीआलूकाअचार
नेपाली तिल वाले आलू का अचार भारतीय व्यंजनों की तरह, अलग अलग घरों में अलग अलग तरीके से बनाया जाता है.
इसकी मुख्य सामग्री सरसों का तेल, सफेद तिल और मेथी है.यह एक झटपट बननेवाला नाश्ता है. इसे दाल चावल के साथ साइड डिश के तौर पे या रोटी और पूरी के साथ सर्व कर सकते है.

कुकिंग निर्देश
- 1
उबले हुए आलू को छीलकर काट लें. प्याज छीलकर बड़े बड़े काट ले. 2 हरी मिर्च - अदरक - लहसुन बारीक काट लें. 4 हरी मिर्च बीच में से चीर ले.
- 2
कड़ाई में तिल हल्के ब्राउन होने तक धीमी आंच पर भून ले. ठंडे हो जाए तब मिक्सी के जार में नमक, लाल मिर्च, हल्दी और आमचूर डालकर दरदरा पीस ले. (मिक्सी एक ही बार चला के तुरंत बंद कर ले.)
- 3
पैन में सरसों का तेल गरम करने रखें, उसमें राई और मेथी डालें, राई तड़क जाएं तब सुखी लाल मिर्च और हींग डालें. अब उबले हुए आलू डालकर हल्के हाथ से मध्यम आंच पर २ मिनट भून ले.
- 4
अब कटी हुई हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालकर 2 मिनट भून ले. अब प्याज और चीरी हुई हरी मिर्च डालकर 5 मिनट भुने.
- 5
अब पीसा हुआ मसाला डालकर मिला ले. 2 मिनट बाद गैस बंद कर ले. गरम गरम परोसे.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (7)