बंगाली मसाला अरबी

#CA26
बंगाली मसाला अरबी खाने में बहुत ही लाजवाब होती है यहां तक कि मेरी इस रेसिपी को कई लोगों ने खाकर इसे फिश से कंपेयर किया है यह बाहर से क्रिस्पी व चटपटी और अंदर से सॉफ्ट खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट लगती है घर के रख सामग्री से बनाई गई इस अरबी बनाना भी बहुत आसान है और एक बार अवश्य ट्राई करें

कुकिंग निर्देश
- 1
अरबी को धोकर पहले बॉयल कर ले ठंडा होने पर उसको छील ले अब एक-एक अरबी को हाथ में लेकर चित्र के अनुसार रखकर हल्का सा दबा दें
- 2
कढ़ाई में तेल चढ़ाएं तेल गर्म होने पर उसमें अजवाइन और हींग का तड़का दें फिर उसमें लाल मिर्च हल्दी धनिया पाउडर अमचूर पाउडर डालें उसके बाद उसमें बेसन डालें और इसे भूने
- 3
इस तरह से सारी अरबी दबा कर एक प्लेट में रख ले उसके बाद हरी मिर्च को लंबा-लंबा स्लाइस में काट ले
- 4
धीरे-धीरे भून के इसका कलर चेंज होने लगेगा अब इसमें नमक डालें बेसन व मसाला भुनके गुलाबी गुलाबी सा हो जाए और बेसन घी छोड़ दे आपको एक बहुत ही प्यारी सोन्धी सी महक आने लगेगी
- 5
तब इसमें जो आपने अरबी को हाथ से दबाया है उसको इसमें डाल दे और हल्के हाथ से इसको चलाते रहें 5 मिनट तक इसको खूब अच्छे से भून ले सभी अरबी में मसाला और बेसन अब्जॉर्ब हो जाएगा और यह लाल-लाल दिखने लगेगी
- 6
अब इसको एक बाउल में निकाल ले और ऊपर से धनिया की पत्ती डालकर आप चाहे तो हल्का सा गरम मसाला डाल दे इसको गरमा गरम रोटी पराठे व दाल चावल के संग सर्व करें
- 7
टिप्स
अरबी का मसाला भुनते समय आंच को स्लो रखें स्लो आचं में ही इसको धीरे-धीरे बनाएं यह खाने में इतनी स्वादिष्ट लगती है कि नॉनवेज खाने वाले इसे फिश तक कहते हैं
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (6)