चाइनीज स्टाइल सेवइयां (Chinese style Seviyan recipe in Hindi)

#CA26
#week_20
#त्योहारी_जायके
#सेवइयां_उपमा
#चाइनीज_स्टाइल_सेवइयां
झटपट बननेवाला सुबह का हेल्दी टेस्टी नाश्ता. देसी स्टाइल चाइनीज सेवइयां.
चाइनीज स्टाइल सेवइयां (Chinese style Seviyan recipe in Hindi)
#CA26
#week_20
#त्योहारी_जायके
#सेवइयां_उपमा
#चाइनीज_स्टाइल_सेवइयां
झटपट बननेवाला सुबह का हेल्दी टेस्टी नाश्ता. देसी स्टाइल चाइनीज सेवइयां.
कुकिंग निर्देश
- 1
कड़ाई में 2 कप पानी गरम करने रखें. उसमें 1 टी स्पून नमक और 1 टी स्पून तेल डालें. पानी उबलने लगे तब सेवइयां डालकर दो मिनट बाद गैस बंद कर ले.
- 2
अब छन्नी में डालकर छान ले, ऊपर से ठंडा पानी डालें.
- 3
सब्जियां काट कर तैयार कर ले. प्याज हरी मिर्च अदरक लहसुन काट ले. एक कटोरी में सारे सॉस और विनेगर निकाल ले.
- 4
कड़ाई में 2 टेबल स्पून तेल गरम करने रखें उसमें हरी मिर्च अदरक लहसुन डालें, थोड़ा भुने. अब प्याज डालें, प्याज थोड़ा नरम होने तक भुने.
- 5
अब कटी हुई सब्जियां और नमक डालकर 1 मिनट भुने. अब सारे सॉस, विनेगर और काली मिर्च डालकर मिला ले.
- 6
अब उबली हुई सेवइयां डालकर मिला ले. अब गरम गरम सेवइयां सर्व करें.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (3)