आंवला अदरक स्वीट केक (Amla adrak sweet cake recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
आंवले का पहेले बॉयल कर लीज्य । फिर ठन्डे हो जाए फिर इसको क्रश कर लीजिए।अब एक पेन लिजेए ओर उसमे घी लीजिए। घी गरम हो जाए तब उसमे आमले का मिश्रण डाले ओर २ मिनिट तक पकाएं। अब जितना आमले का मिश्रण है उतनी चीनी डालनी है ओर पकाना है।
- 2
जब आंवले में सब चीनी का पानी जल जाए, तो अंजीर और खजूर मिलाएँ और मिश्रण को पकाएँ। जैसे ही मिश्रण एक गूथे हुए अटे की तरह हो जाए तब गैस बंद करें और मिश्रण को नीचे लेके थोड़ा ठंडा होने दें फिर इसमें नारियल का बुरादामिलाएं और सूखेमेवे केसर और इलायची पाउडर और शहद मिलाएं ओर सब मिक्स करिए। फिर से सूखे मेवे डालें और मिश्रण को साइड पर रख दें।
- 3
अब अदरक को कदूकस करे और थोड़ा दूध डालें और इसे क्रश कर ले। अब कढाई में थोड़ा घी डालें और उस में क्रश किया हुआ अदरक का मिश्रण डालें। इसे 5 मिनट के लिए सेक ले अब मिश्रण में १.५ गुनी मिश्रण की चीनी डालनी है।अब जब तक कि चीनी का पानी जल न जाए तब तक पकाएं । कुछ पानी होने पर ही उसमें अंजीर डालें।
- 4
अब, जैसा कि मिश्रण एक गूथे हुए आटे की तरह हो जाए तब गैस बंद कर दें और मिश्रण को नीचे उतार लें।अब इसमें सुकेमेवे, नारियल का बुरादा,शहद, केसर, इलायची पाउडर और थोड़ा तली हुई गोंद डालें और मिक्स करे और सभी को एक प्लेट में रखें।
- 5
अब एक केक टिन लें और इसे घी लगाकर चिकना कर लें। सबसे पहले अमला का को मिश्रण बन्या है उसे रखे फिर उसके ऊपर अदरक का को मिश्रण बन्य है वो रखिए अब फिर से ऊप र amle का मिश्रण लगाए और केक की तरह एक परत तैयार करें, फिर इसे केक टिन से बाहर निकालें। फिर सूखेमेवे को तलेंहुए गोंद से सजा के सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स