मेथी थेपला (methi thepla recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मेथी भाजी को साफ करके पानी से धो ले और बारीक़ काट ले साथ मे धनिया पत्ती काट ले
- 2
एक बड़े बाउल या प्लेट मे भाजी छोड़कर सभी सामग्री ले और सबको मिला ले
- 3
फिर भाजी और धनिया पत्ती डाले और मिलाये फिर थोड़ा सा पानी डाले और रोटी जैसा नरम आटा गूँध ले और हल्का सा उपर से थोड़ा तेल लगाकर 10-15 मिनट के लिए ढक कर रख दे
- 4
हाथ पर थोड़ा तेल लगाकर आटे की छोटी छोटी लोई बना ले और सूखे आटे मे लगाकर चखला पर गोल पतली रोटी जैसा बेल ले
- 5
इसी तरह से सारे थेपला बेल ले और तवा गरम करके उसपर डाले फिर थोड़ा थोड़ा तेल लगाते हुए पलटकर दोनों तरफ से सेंक ले
- 6
जब सभी थेपला सिक जाये तब अचार दही या आलू सब्जी के साथ सर्व करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14482613


















कमैंट्स (6)