मटर पनीर मसाला (Matar paneer masala recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले कड़ाई में थोड़ा तेल डाले.उसमें लहसुन,अदरक,काजू,प्याज़,ज़ीरा,हरी इलायची,दालचीनी का छोटा टुकड़ा,काली मिर्च,लौंग,इन सबको अच्छी तरह से तेल में भुन ले.और ठंडा होने के बाद मिक्सर में इसका बारीक पेस्ट बना लिजिये.
- 2
अब कड़ाई में २ चम्मच तेल और थोड़ा बटर डाले.वो गरम होने के बाद उसमें ज़ीरा,तेजपान,और लाल मिर्च पाउडर डाल दे.ऐसा करने से ग्रेवी का कलर और अच्छा आता है.फिर पिसा हुआ पेस्ट डाल दे और धनिया पाउडर,हल्दी पाउडर,गरम मसाला,कसूरी मेथी डालकर भुन लिजिये.और इसे तब तक भुने जब तक इसका तेल अलग होने नहीं लग जाता.
- 3
अब इसमें मटर और १/२ कप पानी डाले.यहाँ मैंने फ़्रेश मटर का इस्तेमाल किया है.और इसे अच्छे से २,३ मिनिट के लिए पकने दे.
- 4
अब इसमें फ़्रेश पनीर के टुकड़े डाले.और २,३ मिनिट के लिए पकने दे.और थोड़ी धनिया पत्ती डाल दे.इस रेसिपी में मैंने बिना तले हुए पनीर का इस्तेमाल किया है.आप चाहिए तो इसे तलकर भी उसमें डाल सकते है.
- 5
आपकी मटर पनीर मसाला तयार है.उसे एक बाऊल में निकल ले और नान,रोटी,कुलचे या ज़ीरा राइस के साथ उसका मज्जा लिजिये.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स