टूटी फ़्रुटी स्लाइज केक (tutti frutti slice cake recipe in Hindi)

टूटी फ़्रुटी स्लाइज केक (tutti frutti slice cake recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम केक पैन को १ चम्मच तेल डालकर अच्छे से लगा लेंगे.अब इसमें बट्टर पेपर कट करके लगाए.आप चाहे तो इसे मैदे से भी कोट्टिंग दे सकते है.इस तरह से केक पैन रेडी करके एक साइड रख दे.
- 2
अब एक कटोरी में टूटी फ़्रुटी लेकर उसमें १ चम्मच मैदा डाले.और मैदे को इसमें अच्छी तरह से मिक्स कर दे.टूटी फ़्रुटी को मैदे से कोट्टिंग करने से टूटी फ़्रुटी केक के नीचे बैठेगी नहीं और इसे साइड में रख दे.
- 3
अब हम एक पैन को प्रीहिट करने के लिए रख देंगे.उसमें एक रिंग डालकर उसे १० मिनिट तक प्रिहिट करे.
- 4
अब केक का बैटर रेडी करने के लिए सबसे पहले आधा कप रिफाईंड तेल ले.आप चाहे तो बट्टर या घी भी ले सकते हो.इसमें मैंने पाउडर शुगर ली है जो रेगुलर अपन घर में इस्तेमाल करते है.उसी को मैंने मिक्सर में ग्राइंड कर लिया है.अब इसे अच्छी तरह से मिक्स करे.आप जितना अच्छा मिक्स करोगे उतना ही केक अच्छा स्पोंजी बनेगा.
- 5
अब इसमें १/२ कप दूध डाले.आप दूध की जगह अंडे का भी इस्तेमाल कर सकते है.अब इसमें १ टीस्पून वनीला अर्क डाले.और इसे अच्छे से मिक्स करे ताकि शक्कर अच्छे से घुल जाए.
- 6
अब इसमें १ कप मैदा ले.आप चाहे तो आटे का भी इस्तेमाल कर सकते है.और इसमें १ टीस्पून बेकिंग पाउडर,१/४ टीस्पून बेकिंग सोडा,इन सारी चीजों को अच्छी तरह से छान ले.इसे छान लेने से इसमें सारी सामग्री अच्छे से मिक्स हो जाती है.
- 7
अब इन सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करले.याद रहे बैटर में ज़्यादा लम्प्स ना रहे.और इसमें १/२ चम्मच लेमन जूस डाले.और इसे धीरे धीरे अच्छे से मिक्स करते रहे.आप चाहे तो लेमन की जगह सिरका का भी इस्तेमाल कर सकते है.और बाद में इसमें टूटी फ़्रुटी डाले.और थोड़ी टूटी फ़्रुटी केक को डेकोरेट करने साइड में रख दे.
- 8
अब केक का बैटर पैन में डाल दे.और उप्पर से टूटी फ़्रुटी से ड़ेकोरेट करे.और उसे पकने लिए पैन में ४५ मिनिट के लिए ढककर रख दे.बाद में केक को अच्छा ठंडा होने दे फिर उसे ड़ेमोल्ड करे याने केक पैन में से निकाल ले.और उसकी स्लाइज करके.खाने के लिए परोसे.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- धुन्गार पनीर अंगारा (smoked/ Dhungar Paneer Angara recipe in hindi)
- मावा बादाम कुल्फी (Mawa- Baadam Kulfi recipe in Hindi)
- चीज़ बर्स्ट रोटी पिज़्ज़ा(cheese burst roti pizza recipe in hindi)
- प्याज़ बेसन की सब्जी (pyaz besan ki sabzi recipe in Hindi)
- चायनिज मंचुरीयन (chinese manchurian recipe in Hindi)



कमैंट्स (4)