अल्फाबेटिक पिज़्ज़ा (alphabetic pizza recipe in Hindi)

अल्फाबेटिक पिज़्ज़ा (alphabetic pizza recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बाउल में मैदा डाले अब उसमें नमक, ईनो फ्रूट नमक, ऑयल डालकर मिला लें। थोड़ा- थोड़ा दही डालते हुए आटा गुथ लें।(पानी का इस्तेमाल नहीं करना)
- 2
15 मिनट गीले कपड़े से ढक कर रख दें। और तब तक सब्जी को काट लें।
- 3
एक कड़ाई में नमक डालकर एक स्टैंड रखें और उस पर एक प्लेट रख कर 10 मिनट के लिए लॉ फ्लेम पर प्री हीट करें।
- 4
अब आटे को 2 भागो में बाट लें और रोटी की तरह बेल ले।फिर उसे अपनी पसंद की shape में कट कर लें।और काटे से छेद कर लें। इस तरह दूसरा भी बना ले।
- 5
अब प्री हीट की कड़ाई में प्लेट पर रखे और 10-12 मिनट शेक लें।
- 6
सिक जाने के बाद कड़ाई से निकाल लें ओर अब इसकी टॉपिंग करें। उसके लिए सबसे पहले इस पर बैटर फलाए उसके बाद पिज़्ज़ा सॉस लगाए।
- 7
अब सब्जियां- शिमला मिर्च, प्याज़, पनीर फैलाए उपर से चीज़ डालें उसके बाद हरी मिर्च, चिली फ्लेक्स, ओरिगैनो लगाएं (यदि तीखा पसंद करते है तो ही हरी मिर्च का उपयोग करें) अब ढक कर चीज़ मल्ट होने तक ढक कर पकाएं। उसके बाद 1-2 मिनट बिना ढके क्रिस्पी होने तक पकने दें।
- 8
इस तरह दूसरा पिज़्ज़ा भी बना कर तैयार कर लें। रेडी हैं हमारा स्वादिष्ट और पौष्टिक पिज़्ज़ा। काटे और सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़









कमैंट्स (6)