क्रिस्पी स्वीट कॉर्न(crispy corn recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में ३ गिलास पानी उबाल ले.उसमें १ टीस्पून नमक डालदे.और इसमें २ कप स्वीट कॉर्न डालकर इसे २,३ मिनिट तक उबाले.
- 2
इसके बाद छलनी की सहायत्ता से स्वीट कॉर्न में से सारा पानी निकाल दें।
अब इसमें २ चम्मच कोर्नफ़्लोवर पाउडर,२ चम्मच चावल का आटा, 1 चम्मच मैदा, और 1 छोटा चम्मच नमक डालें।अब इसे अच्छे से मिलाएं ताकि स्वीट कॉर्न पर ये अच्छे से लग जाए।
अब इसमें से बचा हुआ आटा निकालने के लिए इसे छलनी से छान लें। - 3
अब एक कड़ाई में तेल गरम करे.और स्वीट कॉर्न को गरम तेल में डीप फ़्राई करले.इसे थोड़ा क्रिस्पी होने तक फ़्राई करते रहे.
- 4
अब इसे किचन पेपर पर निकल लें ताकि बाकि तेल पेपर सोख ले।
इन फ्राई किये हुए कॉर्न को एक बड़े बर्तन में निकाल लें. - 5
अब ये स्वीट कॉर्न में बारीक कटा हुआ प्याज़,बारीक कटी हूँ मिर्च,१/२ चम्मच ज़ीरा पाउडर,१/२ चम्मच लाल मिर्च पाउडर,नमक स्वादानुसार,१/२ कटा हुआ नींबूनिचोड़ दे.और इन सारे मसालों को अच्छे से मिक्स करले.अंत में बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालदे.और बारिश के साथ क्रिस्पी स्वीट का कॉर्न का मज्जा ले.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स