सत्तू की कचौड़ी (Sattu ki kachori recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बर्तन में आटा छान कर निकाल लीजिये, आटे में तेल और नमक डाल कर मिलाइये, ठंडे पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये आटे को ढककर सैट होने के लिये 15-20 मिनिट के लिये रख दीजिये.
- 2
अब एक बर्तन मे सत्तू को छान ले अब इसमें ऊपर दी हुई बाकी सभी सामग्रियां डाल दे और धनियां पत्ती डाल कर मिलाइये भराबन कचौड़ी में भरने के लिये तैयार है
- 3
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये अब आटे से एक नींबूके बराबर आटा तोड़िये अंगुलियों की सहायता से बीच में गोल बना ले और भराबन डालकर आटे को चारों तरफ से उठा कर कचौड़ी को बन्द कीजिये हथेली पर रख कर दूसरे हाथ की सहायता से थोड़ा सा दबा कर कचौड़ी तैयार करें इसी प्रकार सभी को भर ले
- 4
अब कचौरीको गरम तेल में डालिये और मीडियम एवं धीमी गैस फ्लेम पर, पलट पलट कर कचौरिया ब्राउन होने तक तलिये सारी कचौड़ी इसी तरह बनाकर तैयार लीजिये सत्तू की कचौड़ी तैयार है गरमा गरम सत्तू की कचौरियां, धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
- 5
कचौड़ी तैयार है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स