काले चने के छोले (kale chane ke chole recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
चने को धोकर पानी मे डालकर / भीगो कर रात भर छोड़ दे
- 2
सबसे पहले हम टमाटर, हरीमिर्च और अदरक पीस कर पेस्ट बना लें अब चने को कुकर में डालकर 2 कप पानी, खाना सोडा और नमक डाल कर उबालने रखिये एक सीटी आने के बाद लगभग 5-6 मिनिट के लिये धीमी गैस पर उबालिये, गैस बन्द कर दीजिये
- 3
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा तड़कने पर हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये, 2-3 बार चमचे से चलाइये, अब इस मसाले में पिसा हुआ टमाटर का पेस्ट डालिये, मसाले के ऊपर तेल तलने तक भूनिये जब तेल निकल जये तब उबले हुए चने डालकर मिला लें
- 4
आप चने को जितना गाड़ा या पतला रखना चाह्ते हैं उसके हिसाब से पानी डाले और अब लाल मिर्च और गरम मसाला मिला दीजिये नमक डालकर मिला लीजिये और ढक कर लौ गैस पर 5 मिनट और पकने दे अब आधा हरा धनियां मिला दीजिये. काले चने के छोले तैयार हैं
- 5
काले चने के छोले प्याले में निकालिये और ऊपर से हरा धनियां डालकर सजाइये. गरमा गरम काले चने के छोले, चपाती, परांठे, नान या चावल किसी के साथ खयेंगे
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स