समोसा (SAMOSA RECIPE IN HINDI)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बड़े बर्तन में मैदा, नमक, घी डालकर हाथों से रफ करें अब पानी डालकर समोसा का आटा बना ले ढक्कन छोड़ दे
- 2
उबाले हुये आलू को छील लीजिये, और हाथ से बारीक तोड़ लीजिये कढ़ाई गर्म कीजिये, 1 चम्मच तेल डालिये गर्म तेल में अदरक, हरी मिर्च और हरी मटर के दाने डालकर मिक्स कीजिये ढककर 2 मिनिट पकने दीजिये हरी मटर थोड़ी नर्म हो जायेगी बारीक तोड़े हुये आलू डालिये नमक, हरी मिर्च, हरा धनियां धनियां पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, डालिये और अच्छी तरह मिलने तक मिला दीजिये
- 3
अब आटे से 7-8 बराबर के आकार के गोले बना लीजिये. एक गोला लेकर बेलन से बेल लीजिये बेली हुई पूरी थोड़ी मोटी ही रहनी चाहिये बले गये पूरी को दो बराबर के भागों में चाकू की सहायता से काट लीजिये एक भाग को तिकोन बनाते हुये मोड़ें (तिकोन बनाते समय दोनों सिरे पानी से अवश्य चिपकाइये
- 4
तिकोन में आलू भरिये भरने के बाद ऊपर के दोनों किनारों को पानी की सहायता से चुपका दीजिये इसी तरह से सारे समोसे तैयार कर लीजिये समोसे तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये गरम तेल में 4-5 समोसे डालिये और ब्राउन होने तक तलिये, समोसे तलते समय गैस का फ्लेम मीडियम ही रखे समोसा को दोनों साइड से गोल्डन ब्राउन होने तक तलें अब कढ़ाई से समोसे निकाल कर प्लेट मे निकाल लें सभी समोसे को इसी तरह तल कर निकाल लीजिये गरमा गरम समोसे तैयार हैं. समोसे को हरे धनिये की चटनी और मीठी चटनी के साथसर्व करे
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़








कमैंट्स