रबड़ी केक (rabri cake recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बर्तन में घी और दही डालकर अच्छे से घोल बना लें।
- 2
इसमें पीसी हुई 200 ग्राम चीनी और सूजी मिलाकर अच्छे से मिश्रण बना लें।
- 3
इस मिश्रण को आधे घंटे के लिए ढक दें। तब तक हम रबड़ी तैयार करते हैं।
- 4
एक बर्तन में दूध लें और इसे एक उबाल आने तक तेज आंच पर पकाएं फिर इसमें आंच को धीमा करके काजू और बादाम को पीसकर डालें और अच्छा गाढ़ा होने तक पकाएं। गाढ़ा होने पर इसमें इलायची पाउडर और 250 ग्राम चीनी भी मिलाएं।
- 5
अब एक बर्तन लें और इसको ग्रीस करके तैयार किया हुआ मिश्रण डालें। आप केक को ओवन, कड़ाही, कुकर में जैसे चाहे बना सकते हैं।
- 6
अगर आप केक को कड़ाही में बनाना चाहते हैं तो कड़ाही को पहले से गर्म कर लें। उसके नीचे थोड़ा सा नमक डालकर एक स्टैंड लगा लें और फिर केक के तैयार मिश्रण वाले बर्तन को कड़ाही में रखकर धीमी आंच पर ढक दें।
- 7
लगभग 20 मिनट बाद किसी चाकू या टूथपिक की सहायता से जांच करें कि केक तैयार हुआ है या नहीं ।यदि केक टूथपिक या चाकू के साथ लगेगा तो केक अभी तैयार नहीं है उसे थोड़ी देर के लिए फिर ढक दें।
- 8
केक के तैयार होने पर उसे किसी बर्तन में थोड़ा ठंडा होने पर निकालें और उसके ऊपर तैयार रबड़ी डालकर थोड़ी देर फ्रिज में रख दें।
- 9
अब आप केक काट करके रबड़ी के साथ खा सकते हैं स्वादिष्ट केक बिल्कुल तैयार है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (4)