मटर पनीर (matar paneer recipe in Hindi)

#mereliye
मटर पनीर की रेसिपी मेरी फेवरेट रेसिपी है। सर्दियों के मौसम में जब ताजा मटर मिलते हैं। तब मैं इसे अक्सर बनाती हूं।
मटर पनीर (matar paneer recipe in Hindi)
#mereliye
मटर पनीर की रेसिपी मेरी फेवरेट रेसिपी है। सर्दियों के मौसम में जब ताजा मटर मिलते हैं। तब मैं इसे अक्सर बनाती हूं।
कुकिंग निर्देश
- 1
प्याज को बारीक काट लें। अदरक लहसुन का पेस्ट बना लें। टमाटर को भी पीसकर प्यूरी बना लें। हरी मिर्च काट लें। सारे मसालों को निकाले। एक कढ़ाई में घी गर्म करें।
- 2
घी के गर्म हो जाने के बाद इसमें तेजपत्ता, जीरा, दालचीनी,लौंग और इलायची डाल दें। अब इसमें कटा हुआ प्याज़ भी डाल दें।प्याज को नरम होने तक भूने।
- 3
अब प्याज़ में अदरक लहसुन का पेस्ट और कटी हुई हरी मिर्च डालें।साथ में धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर भी डाल दें। मसालों के अच्छी तरह भूनने तक प्याज़ को भूने।
- 4
भुने हुए प्याज़ में टमाटर की पीसी हुई प्यूरी डाल दें। मसालों के तेल छोड़ने तक टमाटर को भूनें। जब टमाटर तेल छोड़ने लगे तब इसमें दो कप पानी डाल दें।
- 5
पानी के उबल जाने के बाद इसमें छिले हुए मटर के दाने डाल दें। 10 मिनट तक मटर को इसमें पकने दें। मटर पक जाने के बाद इसमें पनीर डाल दें। साथ में नमक भी डाल दें। धीमी आंच पर ढककर पर 5 मिनट पकने दें।
- 6
ग्रेवी को इच्छा अनुसार गाढी़ कर लें। गैस को बंद करें और इसमें कटा हुआ धनिया पत्ता डालें। आपका मटर पनीर तैयार है।इसे रोटी पराठा किसी के भी साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स (2)