आलू शिमला मिर्च की सब्जी (Aloo shimla mirch ki sabzi recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलू को कुकर में 3 सीटी लगाकर उबाल लेंगें।
एक पैन में 2 चम्मच जरा, 1 चम्मच साबुत धनिया, और 1 चम्मच सौंफ डालकर 2 मिनट तक धीमी आंच पर भुन लेंगे। और ठंडा होने के बाद इसे पीस लेंगे। - 2
अब पैन में 2 चम्मच तेल डालें गे। तेल हलका गरम होते ही हम उसमें 1 चम्मच जीरा, हींग और लहसुन डालेंगे। फिर जो हमने मसाला रेडी किया था उसे डाल देंगे और 1 मिनट तक धीमी आंच पर भुन लेंगे।
- 3
फिर उसमें कटी हुई शिमला मिर्च, हल्दी पाउडर, लाल मिचॅ पाउडर और स्वाद अनुसार नमक डाल कर 2 मिनट तक मध्यम आंच पर पकायेंगे।
- 4
अब उबाले हुए आलू को काट कर डाल देंगे और ढक कर 5 मिनट तक मध्यम आंच पर पकायेंगे।
- 5
अंत में धनीया पत्ती डालेंगे। तैयार है शिमला मिर्च और आलू की सूखी सब्जी।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15956693




कमैंट्स