साबूदाना की पूरी (sabudana ki poori recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
साबूदाना पूरी बनाने के लिए मीडियम साइज का जो सफेद साबूदाना है दो कटोरी वही लेना है और उसको मिक्सी में बारीक पीस लेना है बारीक पीसने के बाद इसका एक आटा बनकर तैयार हो जाएगा।
- 2
अब एक बड़ा बर्तन लेंगे और उसमें पिसा हुआ आटा डालेंगे उसके बाद इसमें 2 उबले हुए आलू डालकर आटे को अच्छी तरह मसाला लेंगे इसके बाद आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर आधा चम्मच नमक व थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक सख्त डो लगाकर तैयार करेंगे और थोड़ा सा मूंगफली तेल या घी लगाकर आटे को चिकना कर लेंगे और 15 मिनट के लिए ढककर रख देंगे।
- 3
15 मिनट बाद आटे को दोबारा से थोड़ा सा हाथों से मसाला लेंगे और उसके बाद उसकी एक ही आकार की सारी लोईयां बना लेंगे और उसके बाद छोटी छोटी गोल पूड़ी बेल लेंगे।
- 4
जब हमारी गोलपुरी बनकर तैयार हो जाए तब एक कढ़ाही या पेन में मूंगफली का तेल या देसी घी डालकर तेज आंच पर गर्म करेंगे जब घी या तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए तब एक एक करके झझरी की मदद से दबा दबा कर सारी पूड़ीया को तल लेंगे।
- 5
इस तरह हमारी खस्ता करारी व्रत में खाने के लिए साबूदाना पूरी तैयार है ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स