काॅर्न पुलाव (Corn pulao recipe in hindi)

#TRW
स्वीटकॉर्न से बनाया हुआ ये पुलाव है ।इसमें और भी अपनी मनपसंद सब्जीयाँ डाली है और ये खाने में बडा लाजवाब लगता है और मेहमानों को दावत पर बुलाकर ये जरूर बनाये और अपने परिवार को ,मेहमानों को खुश और ये बन भी जल्दी जाता है ।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चावल को धोकर 1/2घंटे के लिए भिगो कर रखें ।और फिर इसे नमक डालकर 90% तक पकने दें। फिर इसे खुला।करें ।
- 2
तब तक पॅन में तेल डालें और जीरा डालें तडकने पर बारीक कटा हुआ प्या ज डालें और हल्का सा गुलाबी होने तक पकने दें फिर इसमें कटी हुई सब्जी यों को डालें और नमक डालकर कच्ची पकी तल लें ।
- 3
1 कटोरी में दही को फेंट लें और सूखे मसाले डालें और मिक्स करें ।ये अब सब्जी याँ में डालें और मिक्स करें ।
- 4
गॅस को धीमी आँच पर रखें घुमायें ताकि दही फटे नहीं । अब इसमें अलग से उबले हुए मटर और स्वीटकॉर्न डालें और टमाटर डालकर मिक्स करें ।धीमी आंच पर ढक्कन लगाकर रखें ताकि मसाला अच्छी तरह से सब्जी यों को लगे ।
- 5
अब उबले हुए चावल को डालें मिलायें । ऊपर से घी डालें । कसूरी मेथी हाथ से मसाला कर डालें और ढक्कन लगाकर धीमी आँच पर रखें ।
- 6
तैयार है काॅर्न पुला व इसे सर्व करें रायता के साथ बडे प्यार से ।धन्यवाद ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (8)