कुट्टू की पूरी (Kuttu ki puri recipe in hindi)

#Sc #week5 कुट्टू की पूरी नवरात्रि, शिवरात्रि और एकादशी के व्रत में एकदम सात्विक भोजन खाया जाता है। व्रत के दौरान कुट्टू के आटे का सेवन किया है। इसे बनाना काफी आसान है। वैसे तो कुट्टू की पूरी खाने से शरीर में गर्मी उत्पन्न होती है इसलिए इसमें आप सिंघाड़े का आटा मिलाकर भी पूरी बना सकते हैं। कुट्टू की पूरी को दही और आलू की सब्जी के साथ भी खा सकते हैं।कुट्टू की पूरी में सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाता है जो आमतौर पर व्रत के दौरान खाया जाता है। कुट्टू के आटे में आलू मिलाकर पूरी बनाई जाती है और उसे डीप फ्राई किया जाता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
कुट्टू की पूरी बनाने की विधि
1.आटे में आलू और नमक मिलाकर आटा गूंथे आवश्यकता हो तो थोड़ा थोड़ा पानी डालकर सख्त गूंथ लें। फिर इसे 5 से 7 मिनट के सेट होने के लिये रख दें।
(मैने इसमें व्रत वाली आलू की सब्जी में से ही थोड़ी आलू की सब्जी मिक्स की है।) - 2
2.आटे को छोटे टुकड़ों में तोड़ लें और लोईयां बना लें। अगर आटा चिपके तो अपने हाथों में थोड़ा तेल लगा लें। एक लोई लेकर उसे पतला पूरी के आकार में बेल लें। इसी तरह सभी पूरियां तैयार कर लें। सभी पूरियां फ्राई करने के लिए तैयार हैं।
- 3
एक कड़ाही में घी गर्म करें। एक छोटी से पूरी में घी में डालें, अगर वह एक बार में ही ऊपर आ जाती हैं तो सभी पूरियों को फ्राई कर लें।
दोनों तरफ से अच्छी तरह फ्राई कर लें। पूरियों को तलने के बाद सर्व करने से पहले अब्ज़ॉर्बन्ट पेपर पर निकाल कर रखें।
आलू की सब्जी के साथ सर्व करें ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- लौकी की बर्फी (Lauki ki barfi recipe in hindi)
- फलाहारी साबूदाना आलू कटलेट (Falahari sabudana aloo cutlet recipe in hindi)
- आलू टमाटर की रसेदार सब्जी (Aloo tamatar ki rasedar sabzi recipe in hindi)
- लौकी तिल बर्फी (Lauki Til Barfi recipe in hindi)
- सेव की फलाहारी खीर (Sev ki falahari kheer recipe in Hindi)

कमैंट्स (12)