काली मसूर की दाल(kali masoor ki daal recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
साबुत मसूर की दाल को धोकर कुकर में डालें।एक कप दाल में ढाई कप पानी डालें।नमक और हल्दी भी डाल दें। दाल को कुकर में 15 से 20 मिनट के लिए पका लें। कुकर को अपने आप खुलने दें।
- 2
दाल के उबल जाने पर आंच को धीमा कर दें।
प्याज,टमाटर,अदरक, हरी मिर्च,लहसुन धनिया पत्ता सब को बारीक काट लें।
एक कढाई में तेल या घी गर्म करें।तेल गर्म हो जाने पर तेल में जीरा डालें।जीरा के चटकने के बाद अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डाल दें। - 3
गरम मसाला डाल दें। 5 मिनट तक दाल को धीमी आंच पर ढककर पकाएं। अब गैस बंद कर दें। कटा हुआ हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करे।आपकी काली मसूर की दाल तैयार है। जिसे रोटी या चावल के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16536972








कमैंट्स