सीताफल की सब्जी(seetaphal ki sabzi recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
कद्दू (सीताफल) से बीज और गूदा निकाल कर आधा इंच मोटे टुकड़ों में काट कर अच्छी तरह धो लें
- 2
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें। गरम तेल में हींग और मेथी दाना डाल दें। मेथी दाना ब्राउन होने के बाद हरी मिर्च, अदरक, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें। साबुत धनिया दरदरा पीस कर डालें। चमचे से मसाले को चलादें और अब कद्दू और नमक डाल दें। चमचे से चलाकर 2-3 मिनिट तक भूनें। कद्दू की सब्जी को ढककर 6-7 मिनिट तक धीमी गैस पर पकायें। चीनी मिलाएं।
- 3
सब्जी को ढक्कन खोल कर चलाएं। यदि कद्दू नही पका है तो 2-3 मिनिट के लिये ढककर फिर से पकने दें। कद्दू की सब्जी बन चुकी है।
अमचूर पाउडर और हरा धनियां मिला दें। गैस बंद कर दें। सब्जी को बाउल में निकाल लें। सीताफल या कद्दू की खट्टी मीठी सब्जी गरमा गरम पूरी और परांठे के साथ परोसें ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16663651







कमैंट्स