छोटा समोसा 🧑🍳

समोसा खाकर घर के सभी लोग कहें कि आनन्द ही आ ग ए।
चलो जल्दी से बनाते हैं।।
#CA26
छोटा समोसा 🧑🍳
समोसा खाकर घर के सभी लोग कहें कि आनन्द ही आ ग ए।
चलो जल्दी से बनाते हैं।।
#CA26
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बर्तन में मैदा, नमक, अजवाइन और तेल डालें। पानी थोड़ा-थोड़ा डालकर टाइट आटा गूंथ लें।
- 2
आटे को ढककर 15 मिनट के लिए रख दें।
- 3
कड़ाही में तेल गरम करें, उसमें जीरा, सौंफ और साबूत धनिया डालें।
- 4
फिर हरी मिर्च का पेस्ट और हल्दी पाउडर डालें, हल्का भूनें।
- 5
अब हरी मटर, नमक, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर और चीनी डालें।
- 6
मेंस किए आलू, काजू टुकड़ी और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- 7
मिश्रण को ठंडा होने दें।
- 8
आटे की छोटी लोई लें और बेलन से लंबी पट्टियों में बेलें।
- 9
पट्टी को काटें, किनारों पर थोड़ा पानी लगाएं, समोसे का आकार दें और मसाला भरें।
- 10
सभी समोसे तैयार कर लें।
- 11
कड़ाही में तेल गरम करें, समोसे डालें और कम हीट पर सुनहरा होने तक तलें।
टिप्स
कम आंच पर तलने से समोसे कुरकुरे और अच्छे से पकते हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स (2)