सहजन टमाटर का सूप

Vandana Johri @vandana1953
सहजन टमाटर का सूप
कुकिंग निर्देश
- 1
सहजन को काट लें सभी सामग्री किचेन काउंटर पर इकठ्ठी करें ।
- 2
टमाटर गाजर प्याज़ लहसुन को काट लें अब एक प्रेशर कुकर में सहजन टमाटर गाजर प्याज़ लहसुन डालें साथ ही हल्दी पाउडर थोड़ा नमक डालें 2 कप पानी डालें और 3 सीटी आने तक पकाएं, फिर ठंडा होने दें।
- 3
फिर स्टीम निकल जाने के बाद सभी को एक प्लेट में निकालें कुकर में बचे पानी को फेंके नहीं इसे छान कर सूप में डालेंगे सहजन का पल्प चम्मच से निकालें।
- 4
गाजर, टमाटर और सहजन का पल्प मिक्सी में पीसें।
- 5
मिश्रण को छन्नी से छान लें।अब एक पैन में मक्खन गरम करें इसमें पिसा हुआ मिश्रण डालें इसमें स्वादानुसार नमक मिलाएं
- 6
आवश्यकतानुसार पानी मिलाएं, हल्दी, काली मिर्च, भुना जीरा, मोरिंगा पाउडर डालें।
- 7
2-3 मिनट उबालें और गरमागरम परोसें।
- 8
- 9
टिप्स
सूप को और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए, आप इसमें नींबू का रस या ताजा धनिया डाल सकते हैं।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/25775916




























कमैंट्स (15)