कैरी की अरहर दाल और जीरा राइस

जब भी कुछ हल्का-फुल्का या सिंपल खाना, खाना होता है तो घर में सभी को दाल चावल बहुत पसंद होते हैं कई बार हम शादियों,पार्टियों में हैवी खाना खाने के बाद, केवल घर में सादा दाल चावल ही खाना पसंद करते हैं जो कि सबका फेवरेट तो होता ही है और सिंपल भी है जो की झटपट बनकर तैयार हो जाता है आज मैंने अरहर की दाल में टमाटर की जगह पर कैरी डालकर बनाई है , कैरी वाली अरहर की दाल बहुत ही स्वादिष्ट और यूनिक लगती है और सिंपल सी दाल चावल भी खाने में बहुत स्वादिष्ट और मजेदार लगते हैं तो चलिए आज हम बनाते हैं सिंपल कैरी की दाल और जीरा राइस जो तुरंत बन जाते हैं और खाने में उतनी ही स्वादिष्ट होते हैं
#सादा_और_स्वादिष्ट
#CA26
#Week_8
#कैरी_की_अरहरदाल_और_जीराराइस
#Cookpad

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम कैरी को धोकर छिलका उतार कर छोटे टुकड़े में काट लेंगे प्याज़ और हरी मिर्च को भी हम अच्छी तरह से बारीक काट लेंगे दाल को धोकर भिगो देंगे जब तक हम चॉपिंग करेंगे
- 2
अब हम कुकर में दाल और दो गिलास पानी कैरी हरी मिर्च प्याज़ नमक और हल्दी डालकर इसे 3 से 4 सिटी लगवा लेंगे
- 3
- 4
अब हम चावल को अच्छी तरह से धोकर 10 मिनट के लिए भिगो देंगे अब एक बर्तन में हम घी डालेंगे और उसमें जीरा डालेंगे और दो गिलास पानी डालेंगे जब पानी गर्म हो जाएगा तब हम इसमें धुले हुए चावल डाल देंगे और आधा चम्मच नमक डाल देंगे और फिर सबको हिलाकर ढक कर धीमी आंच पर चावल को पका लेंगे
- 5
हमारी दाल भी बन चुकी है तो अब हम इसमें तड़का लगाएंगे तो तड़का पैन में हम घी गर्म करेंगे राई जीरा हींग सूखी लाल मिर्च बारीक कटा लहसुन सबको 1 मिनट फ्राई करने के बाद हम दाल में डाल देंगे
- 6
- 7
तड़का लगाने के बाद हम इसको हरा धनिया डालकर गार्निश करेंगे और फिर गरमा गरम दाल चावल सर्व करेंगे यह बहुत ही स्वादिष्ट दाल लगती है और झटपट बनकर तैयार हो जाती है तो आप भी कैरी की अरहर की दाल और जीरा राइस एंजॉय करें 😋👌❤️👍
- 8
- 9
- 10
टिप्स
मैंने खटाई के लिए कैरी का यूज़ किया है टमाटर को रिप्लेस करके ,पर अगर आपको कैरी पसंद नहीं है तो आप टमाटर भी यूज कर सकते हैं
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (22)