चटपटा कांदा-टमाटर पोहा

चटपटा कांदा-टमाटर पोहा
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पोहा को साफ करके पानी से अच्छे से धो लें और छलनी में रख दें ताकि उसका एक्स्ट्रा पानी निकल जाए और वो खिला-खिला रहे। अब कढ़ाई में थोड़ा तेल गरम करके मूंगफली के दानों को क्रंची होने तक फ्राई कर लें और एक प्लेट में निकाल लें।
- 2
कढ़ाई में बचे हुए तेल में राई डालकर तड़काएं।
- 3
अब कढ़ाई में लम्बे कटे हुए प्याज डालें। प्याज को मध्यम आंच पर तब तक भूनें जब तक कि वे हल्के गुलाबी और सॉफ्ट न हो जाएं।
- 4
प्याज भूनने के बाद इसमें बारीक कटे हुए टमाटर और हरी मिर्च डालें। साथ ही स्वादानुसार नमक और हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इसे तब तक पकाएं जब तक टमाटर थोड़े सॉफ्ट न हो जाएं और मसाले आपस में मिल जाएं।
- 5
जब टमाटर अच्छे से पक जाए, तब कढ़ाई में पहले से भिगोकर रखा हुआ पोहा डालें। कड़छी की मदद से पोहा को हल्के हाथों से मिलाएं ताकि पोहा टूटे नहीं।
- 6
अब कढ़ाई में बारीक कटा हुआ ढेर सारा हरा धनिया और पहले से फ्राई करके रखी हुई क्रंची मूंगफली के दाने डालें और सभी चीजों को एक बार फिर से हल्के हाथों से मिक्स करें।पोहा को धीमी आंच पर 2 मिनट के लिए पकने दें ताकि सारे फ्लेवर पोहा के अंदर तक समा जाएं।
- 7
हमारा गरमा-गरम और सुपर टेस्टी पोहा बनकर तैयार है! इसे सर्विंग प्लेट में निकालें और ऊपर से बारीक कटा कच्चा प्याज, हरा धनिया और बची हुई क्रंची मूंगफली डालकर सर्व करें।
- 8
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
























कमैंट्स (6)