करी पत्ता आलू

रोज़मर्रा के खाने को स्वादिष्ट बनाने वाली एक आसान और झटपट बनने वाली सब्ज़ी। करी पत्ते की लाजवाब खुशबू और मसालों का बेहतरीन स्वाद इस आलू की सब्ज़ी को हर निवाले में खास बना देता है। गरमा-गरम रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
एक पैन मे चना दाल, उड़द दाल, करी पत्ता, जीरा, राई, साबुत धनिया, सूखी लाल मिर्च डालकर भून ले।
- 2
इसको ठंडा कर के मिक्सर जार मे डालकर दरदरा पीस ले।
- 3
उबले आलू को छील कर काट ले। पैन मे तेल गर्म करे। जीरा डालकर तडका ले। फिर इसमे आलू डालकर भून ले।
- 4
अब इसमे करी पत्ते वाला मसाला, हल्दी पाउडर, नमक और अमचूर पाउडर डालकर मिक्स कर ले।
- 5
सभी मसाले डालकर मिक्स कर ले। मसाले अच्छी तरह आलू पर चल जाने चाहिए। आलू को मसालो के साथ भून ले।
- 6
करी पत्ता मसाला आलू बन कर तैयार है। फुल्का, पराठा, नान, दाल-चावल, आदि किसी के भी साथ सर्व कर सकते है ।
टिप्स
अगर समय हो, तो उबले आलू को 15–20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। इससे आलू टूटेंगे नहीं और भूनने पर ज़्यादा क्रिस्पी बनेंगे।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (24)