थट्टे इडली (Thatte Idli recipe in hindi)

#CA26
#week_15
#भारत_एक_थाली_में
#साउथ_इंडियन
#थट्टेइडली_सांबर_पोड़ी
आज मैने थट्टे इडली बनाई है। ये इडली चपटी, बड़ी और सॉफ्ट होती है। आम इडली के घोल से इसका घोल अलग होता है। इसके साथ गरम गरम सांबर बहुत अच्छा लगता है। पारंपरिक तरीके से इसे केले के पत्ते पे परोसते है, ऊपर से घी पोड़ी डालते है।
थट्टे इडली (Thatte Idli recipe in hindi)
#CA26
#week_15
#भारत_एक_थाली_में
#साउथ_इंडियन
#थट्टेइडली_सांबर_पोड़ी
आज मैने थट्टे इडली बनाई है। ये इडली चपटी, बड़ी और सॉफ्ट होती है। आम इडली के घोल से इसका घोल अलग होता है। इसके साथ गरम गरम सांबर बहुत अच्छा लगता है। पारंपरिक तरीके से इसे केले के पत्ते पे परोसते है, ऊपर से घी पोड़ी डालते है।
कुकिंग निर्देश
- 1
इडली रवा, साबूदाना, मेथी दाना धो कर पानी डालकर 5 घंटे भिगो कर रखें।
- 2
उड़द धो कर पानी डालकर 5 घंटे भिगो कर रखें। दाल चावल पीसने के दस मिनट पहले पोहा धो कर रखें।
- 3
5 घंटे बाद उड़द का पानी निकाल कर साइड में रखें, पिसते समय जरूरत होने पर ये पानी का उपयोग करें। मिक्सी के जार में उड़द दो बार में पीसे। पिसते हुए भिगा हुआ पोहा और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर बारीक पेस्ट तैयार कर ले। एक बड़े बर्तन में निकाले।
- 4
अब मिक्सी के जार में थोड़े थोड़े चावल डालकर पीसे, चावल थोड़े पीस जाए तब थोड़ा पानी डालकर बारीक पीस कर पिसी हुई उड़द में डालें । घोल को गाढ़ा रखना है, ज्यादा पतला नहीं करना। अब पीसे हुए दाल और चावल को हाथ से मिला कर एक तरफ घुमाते हुए 2 मिनट फेट ले, ढककर 10 से 12 घंटे फॉर्मेंट होने के लिए रखें।
- 5
अब फॉर्मेंट होने के बाद घोल में नमक डालकर हल्के से मिला ले। घोल ज्यादा गाढ़ा लगे तो नमक के ऊपर एक कड़छी जितना पानी डालकर मिला ले।
- 6
अब छोटी छोटी एक जैसी गहरी प्लेट ले, उसमें केले का पत्ता गोल काट कर रखें।अब घोल डालें, ऊपर से थोड़ा थोड़ा कम भरे। अब स्टीमर में एक प्लेट रखें, उसके ऊपर दो लकड़ी या चम्मच रख के ऊपर दूसरी प्लेट रख कर धक कर 10 मिनट या पकने तक भाप में पका ले। ठंडा होने बाद चाकू से किनारी अलग करके प्लेट पलट ले।
- 7
सांबर के लिए एक कड़ाई में 2 टेबल स्पून तेल गरम करने रखें। उसमें कटे हुए प्याज आलू टमाटर और भोपला डालकर 5 मिनट धीमी आंच पर भुने उसमें नमक हल्दी और हींग डालकर मिला ले। अब भीगी हुई तुवर की दाल का पानी निकाल कर उसे कड़ाई में डालकर थोड़ी देर भून कर एक पतीले में निकाले। डूबे उतना पानी डालकर कुकर में उबाल ले।
- 8
कड़ाई में साबुत धनिया, मेथी दाना, साबुत लाल मिर्च, लौंग, काली मिर्च और कड़ी पत्ता डालकर भून ले। ठंडा होने के बाद नारियल लहसुन और हींग डालकर पीस ले।
- 9
अब उबली हुई दाल को मैशर से मैश कर ले। अब उसमें 2 कप पानी, पीसा हुआ मसाला, इमली का पल्प और स्वाद अनुसार नमक डालकर दाल को उबालने रखें।
- 10
तड़के के लिए तेल गरम करने रखें। उसमें राई और मेथी डालें, राई तिडक जाएं तब सुखी लाल मिर्च और कड़ी पत्ता डालकर गैस बंद कर के हींग और लाल मिर्च पाउडर डालकर इसे उबलती हुई दाल में डालें। दस मिनट उबालकर गैस बंद कर ले।
- 11
अब इसे केले के पत्ते पे थट्ते इडली के नीचे का पत्ता निकाल कर ऊपर घी और पोड़ी डालकर गरम गरम सांबर के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

































कमैंट्स (6)