मूंग दाल मंगोड़ी की कढ़ी मारवाड़ी स्टाइल में

#ये एक ट्रैडीशनल मारवाड़ी मंगोडी की कढ़ी है इस डिश में बेसन और दही का बैटर तैयार कर के मूंगदाल की मंगोडी कको रोस्ट करके उबाल कर के दही बेसन के बैटर में डालकर स्वादानुसार नमक हल्दी पाउडर मिलाकर पकाया जाता है फिर कढ़ी में हींग राई दाने और मेथी दाना, लाल मिर्च पाउडर का तड़का बनाकर मंगोड़ी की कढ़ी में डालकर तैयार किया जाता है

कुकिंग निर्देश
- 1
एक कप दही में बेसन और हल्दी पाउडर लाल मिर्च पाउडर कटी हुई हरी मिर्च मिलाएं और २ कप पानी डालकर मिक्सी में कढ़ी का बैटर तैयार कर ले
- 2
कढ़ाई में एक चम्मच तेल गरम करें उसमें मूंग दाल मंगोड़ी को भून लें फिर उसमें स्वादानुसार नमक हल्दी पाउडर डालकर एक कप पानी डालकर मंगोड़ी सॉफ्ट होने तक पकाएं
- 3
फिर तैयार कढ़ी का बैटर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और लगातार चम्मच से चलाते हुए पकाएं
- 4
फिर एक कप पानी डालकर अच्छी तरह से कढ़ी को पकाएं फिर कसूरी मेथी, गरम मसाला पाउडर डालकर मिक्स कर लें
- 5
फिर तड़का पैन में घी गरम करके उसमें राई दाने और करी पत्ता मेथी दाना साबुत लाल मिर्च और आधी चम्मच लाल मिर्च पाउडर मिलाएं
- 6
फिर तैयार तड़के को कढ़ी में डालकर रोटी, चावल परांठे के साथ परोसें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (8)