घर के स्टाइल के कुरकुरे प्याज़ के पकोड़े (कांदा भजिया

बरसात हो या शाम की चाय, घर के स्टाइल के कुरकुरे प्याज़ के पकोड़े हर किसी को पसंद आते हैं। बेसन, प्याज़ और हल्के मसालों से बने ये कांदा भजिया बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम होते हैं। इन्हें गरमा-गरम चाय और टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ परोसें।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले कटे हुए प्याज़ में हरी मिर्च, हरा धनिया, जीरा, अजवाइन और स्वादानुसार नमक डालकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें, ताकि प्याज़ थोड़ा पानी छोड़ दे।
अब - 2
अब इसमें बेसन, 2 बड़े चम्मच मैदा (अधिक क्रंच के लिए), हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला
- 3
जरूरत हो तो बहुत थोड़ा-सा पानी डालें। घोल ज्यादा पतला न करे।
- 4
कढ़ाही में आवश्यकतानुसार तेल गरम करें।
- 5
गरम तेल में मिश्रण को हाथ से थोड़ा-थोड़ा डालकर मध्यम आँच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें।
- 6
तैयार कुरकुरे प्याज़ के पकोड़े टिश्यू पेपर पर निकालें और गरमा-गरम चाय, टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ परोसें। 🍵🧅
टिप्स
पकोड़ों को अधिक कुरकुरा बनाने के लिए थोड़ी-सी मात्रा में मैदा मिलाया है। यदि आप मैदा पसंद नहीं करते हैं, तो इसे छोड़कर भी स्वादिष्ट पकोड़े बना सकते हैं। 😊
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स