पोटैटो बोट इन काजू करी

#CA26
#Week20
#त्यौहारी ज़ायके
#काजू #काजू करी
#Cookpadindia
पोटैटो बोट इन काजू करी एक बेहद शानदार , शाही और अनोखा फ्यूजन व्यंजन है इसमें उबले और खोखले किए गए आलू के कप बोट में पनीर की स्टफिंग भर कर उसे मखमली मलाईदार काजू टमाटर की ग्रेवी में डालकर परोसा जाता है , यह खास मौकों या पार्टी के मेन्यू के लिए एकदम परफेक्ट डिश है ।
पोटैटो बोट इन काजू करी
#CA26
#Week20
#त्यौहारी ज़ायके
#काजू #काजू करी
#Cookpadindia
पोटैटो बोट इन काजू करी एक बेहद शानदार , शाही और अनोखा फ्यूजन व्यंजन है इसमें उबले और खोखले किए गए आलू के कप बोट में पनीर की स्टफिंग भर कर उसे मखमली मलाईदार काजू टमाटर की ग्रेवी में डालकर परोसा जाता है , यह खास मौकों या पार्टी के मेन्यू के लिए एकदम परफेक्ट डिश है ।
कुकिंग निर्देश
- 1
पोटैटो बोट बनाने के लिए आलू को 80% तक उबाल लें फिर इसे छील लें अब एक कड़ाही में रिफाइंड ऑयल गरम करें इसमें आलू डालकर फ्राई कर लें
- 2
फिर इन्हें लंबाई में आधा काट लें जिससे यह बोट का शेप लगे अब इसमें नमक मिला हुआ मैश किया हुआ पनीर भर दें
- 3
अब एक मिक्सर जार में फ्राई किया हुआ प्याज काजू और तरबूज का बीज डालकर थोड़ा पानी डालकर स्मूथ पेस्ट बना लें
- 4
टमाटर को भी पीस कर स्मूथ पेस्ट बना लें अब एक कड़ाही में थोड़ा ऑयल और मक्खन डालें इसमें एक बड़ी चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट डाल कर थोड़ा भूनें
- 5
फिर टमाटर का पेस्ट डालकर थोड़ी देर भूने फिर पीसा हुआ काजू का स्मूथ पेस्ट डालें
- 6
इसे भली प्रकार मिलाकर भूने स्वादानुसार नमक मिलाएं और फिर मसाला भूने
- 7
कसूरी मेथी और गरम मसाला मिलाएं
- 8
जरूरत के अनुसार पानी मिलाएं ग्रेवी जितनी गाढ़ी करनी हो उसी के अनुसार पानी मिलाएं फिर इसमें पनीर स्टफ्ड आलू रखें ।
- 9
अब तैयार काजू करी को एक सर्विंग डिश में निकालें फिर तैयार किए गए पोटैटो बोट को इस गरमा गरम काजू करी के ऊपर करीने से सजा कर रखें एक टूथपिक के ऊपर टमाटर की कैप लगाकर आलू पर बोट की छतरी की भांति सजाएं ।
- 10
स्वादिष्ट और पौष्टिक पोटैटो बोट इन काजू करी पार्टी या मेहमानों को नान पराठा या चावल के साथ सर्व करें।
- 11
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

































कमैंट्स (13)