क्रिस्पी सूजी पोटैटो बाइट्स

सूजी और उबले आलू से बनी ये स्वादिष्ट बाइट्स बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट हैं। चाय के साथ या किसी भी समय स्नैकिंग के लिए एकदम परफेक्ट! प💛
इन्हें अपनी पसंदीदा चटनी या सॉस के साथ सर्व करें और स्वाद का मज़ा लें। 😍
#CA26
#Week26
#Sooji
#Potato
#Snacks
#KidsFavorite
#Kids_Lunchbox
क्रिस्पी सूजी पोटैटो बाइट्स
सूजी और उबले आलू से बनी ये स्वादिष्ट बाइट्स बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट हैं। चाय के साथ या किसी भी समय स्नैकिंग के लिए एकदम परफेक्ट! प💛
इन्हें अपनी पसंदीदा चटनी या सॉस के साथ सर्व करें और स्वाद का मज़ा लें। 😍
#CA26
#Week26
#Sooji
#Potato
#Snacks
#KidsFavorite
#Kids_Lunchbox
कुकिंग निर्देश
- 1
एक पैन मे तेल गर्म करे। इसमे राई, जीरा और तिल डालकर भून ले।
- 2
अब इसमे पानी डालकर उबाल ले। साथ मे नमक, काली मिर्च पाउडर, चिली फ्लेक्स, हरी मिर्च और ग्रेटेड अदरक भी डाल दे।
- 3
अब इसमे धीरे धीरे सूजी डाले और लगातार चलाते रहे ताकि गांठे न पडे।
- 4
मिश्रण के गाढा होने और पैन छोडने तक पकाए। इसे एक बर्तन मे निकाल कर ठंडा करे।
- 5
अब इस मिश्रण मे उबला हुआ आलू और हरा धनिया डालकर मिक्स करे।
- 6
मिश्रण को रोल करके छोटे छोटे बाइट्स बना ले। इस तरह सभी बाइट्स बना ले।
- 7
कढाई मे तेल गर्म करे और बाइट्स को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल ले।
- 8
गरमागरम सूजी पोटैटो बाइट्स बन कर तैयार है। साॅस या चटनी के साथ सर्व करे।
टिप्स
Tip 1:
सूजी डालते समय मिश्रण को लगातार चलाते रहें ताकि उसमें गांठें न पड़ें। बाइट्स बनाने से पहले मिश्रण को अच्छी तरह ठंडा होने दें, इससे उन्हें आसानी से शेप देने में मदद मिलेगी।
Tiffin Tip:
व
इन सूजी पोटैटो बाइट्स को पहले से बनाकर फ्रिज में रख सकते हैं। जब भी जरूरत हो, इन्हें तलकर बच्चों के टिफिन में दे सकते हैं।✨
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



























कमैंट्स (15)