मजेदार पनीर की सब्जी विद लच्छा पराठा

पंजाबी घरो में मोस्टली नाश्ते में पराठे दही रायता या फिर पनीर की सब्जी और पराठे यह सब भी चलता है और मैंन कोर्स में भी मोस्टली यही सब्जी काम में आ जाती है और उसके साथ पराठे या चपाती बन जाती है
आज मैंने बनाई पनीर की मजेदार सब्जी और उसके साथ लच्छा परांठा ,पनीर की सब्जी के साथ लच्छा पराठे का कंबीनेशन बहुत ही शानदार लगता है और खाने में भी बहुत ही लाजवाब लगता है पनीर की सब्जी में टमाटर प्याज और शिमला मिर्च के कांबिनेशन से कलरफुल तो लगती ही है खाने में स्वादिष्ट और प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है क्योंकि इसके साथ में जो हम लच्छा पराठा बनाएंगे गेहूं के आटे से उसका कांबिनेशन बहुत ही मजेदार और लाजवाब होता हैं तो चलिए हम बनाते हैं पनीर की सब्जी के साथ लच्छा पराठा 😋
#CA26
#Week_23
#रोटी_सब्जीस्पेशल
#पनीरकीसब्जी_लच्छापराठा
#पनीर #लच्छापराठा

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम पनीर बनाने के लिए सारी सब्जियों को धोकर लंबाई में काट लेंगे और एक प्याज को बारीक काटेंगे एक को छोटे टुकड़ों में काट लेंगे, अब हम कढ़ाई में तेल और बटर गर्म करेंगे और इसमें थोड़ा सा जीरा डालेंगे और फिर बारीक कटे प्याज डालकर उन्हें फ्राई करेंगे एक से दो मिनट तक
- 2
अब प्याज में हम अदरक लहसुन की पेस्ट डाल देंगे और उसे भी 1 से 2 मिनट तक भून लेंगे अब हम इसमें कटी हुई शिमला मिर्च टमाटर प्याज हरी मिर्च डालेंगे और सबको 1_2 मिनट तक फ्राई कर लेंगे
- 3
अब हम इसमें सारे सूखे मसाले और टोमेटो सॉस डालकर सबको अच्छी तरह से मिक्स करके 1 से 2 मिनट तक मसाले को पकाएंगे फिर हम इसमें पनीर को अच्छी तरह से धोकर और लंबे टुकड़ों में काट के इसमें डाल देंगे और सबको अच्छी तरह से मिक्स करके 1 से 2 मिनट तक पकने देंगे और फिर हरा धनिया डालकर गार्निश करेंगे
- 4
- 5
और जब हम सब्जियां काट रहे थे तभी हम एक परात में आटा लेंगे उसमें थोड़ा सा बेसन नमक और मोयन डालकर इसका सॉफ्ट डॉ लगाकर 10 मिनट के लिए रेस्ट पर रख देंगे और तब तक हम सब्जी का मसाला बना लेंगे अब जब हमारी सब्जी पक रही है तब हम इस आटे को वापस से मसल कर इसको चिकना कर लेंगे और एक लोई लेंगे और उसे रोटी की तरह बेल लेंगे
- 6
- 7
- 8
अब इस रोटी पर हम अच्छे से घी लगाकर इस पर हम नमक मिर्च और जीरा और चाट मसाले का मसाला स्प्रेड करेंगे और इसको ऊपर नीचे फोल्ड करके, इसकी लंबी स्ट्रिप बना लेंगे और फिर इसको गोल करके उसकी लॉय बनाएंगे और उसके ऊपर हम धनिया लगाएंगे और फिर सुखा आटा डस्ट करने के बाद इसे हल्के हाथ से गोल या लंबा बेल लेंगे जैसा की पिक्चर में है
- 9
अब गरम तवे पर डालकर दोनों तरफ से अच्छी तरह से घी लगाकर सेक लेंगे तो लीजिए हमारा कुरकुरा लच्छा पराठा बनाकर तैयार है, हमारी सब्जी पहले ही बन चुकी है तो अब हम मजेदार पनीर की सब्जी के साथ लाजवाब लच्छा पराठा सर्व करेंगे जो की बहुत ही अच्छा कंबीनेशन है और यह आप बच्चों को लंच में भी दे सकते हैं 😋👌👌❤️👍
- 10
- 11
टिप्स
लच्छा पराठा बनाने के लिए आटे को बहुत ज्यादा सख्त न करके सॉफ्ट ही रखें और पनीर की सब्जी में तेल के साथ बटर जरूर डालें उससे उसका साथ बढ़ जाता है आप चाहे तो इसमें कसूरी मेथी भी डाल सकते हैं
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (10)