मूंग स्प्राउट चाट

#NW
#अच्छा खाएं अच्छा महसूस करे
रोजाना खाली पेट मूंग स्प्राउट खाने से शरीर को प्रचुर मात्रा में प्रोटीन , फाइबर , विटामिन और मिनरल्स मिलते है, जो कई बीमारियों से बचाव और स्वास्थ्य सुधार में मदद करते हैं। ये कम कैलोरी और हाई फाइबर वाला फूड है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ रहता है और वजन घटाने में आसानी होती हैं। मूंग स्प्राउट इम्यूनिटी को मजबूत करता है,एनीमिया से बचाव करता है।
आज मैने मूंग स्प्राउट का चाट बनाया है जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगा।

कुकिंग निर्देश
- 1
मूंग को 2 बार धोले, अब उसे सोक 2 से 3 घंटे रखे। ये अच्छे से भींग जाये और फूल जाए तब किसी छन्नी में इसे डाल दें जिससे इसका सारा पानी निकल जाए। अब इसे किसी डब्बे में करके ढक्कन लगा कर 1 दिन को रखे, इस तरह से रखने से ये अंकुरित हो जाएगा। आप चाहे तो कॉटन के कपड़े में करके भी रख सकते हैं।
- 2
दूसरे दिन इसे चेक करें ये अंकुरित हो गया है, अब मूंग स्प्राउट चाट बनाने के लिए इसे डब्बे से निकाले और 2 बार धोले अब सारा पानी हटा दे और प्लेट में निकाले। सभी सामग्री को निकाले।
- 3
अब खीरा, टमाटर, प्याज और हरी मिर्च को बारीक काट लें। अब इन सभी को मूंग स्प्राउट में डाले, ऊपर से सारे मसाले, चाट मसाला, नमक और नींबू का जूस डाले।
- 4
सभी को अच्छे से मिक्स करें। तैयार है स्वादिष्ट और हेल्दी मूंग स्प्राउट चाट, सर्विंग प्लेट में निकाले और सर्व करें।
- 5
टिप्स
स्प्राउट चाट बनाने से पहले अंकुरित मूंग को धो ले , फिर उसका पानी हटा कर बनाए।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)