आलू प्याज टमाटर की सब्जी + बाजरे की रोटी

आलू प्याज टमाटर की सब्जी बाजरे की रोटी के साथ बहुत ही स्वादिष्ट लगती है मेरे घर में सभी को ये सब्जी और बाजरे की रोटी बहुत पसंद है जब कोई सब्जी खाने का मन ना हो या घर में कोई सब्जी नही है तो यही सब्जी अक्सर बनाते है इसे बाजरे की या गेहूं की रोटी या फिर चावल के साथ भी खाया जाता है ये सभी के साथ स्वादिष्ट लगती है
#CA26
#week23
#रोटीसब्जीस्पेशल

कुकिंग निर्देश
- 1
आलू प्याज को बड़ी साइज में काट ले और उसे पानी से धोले टमाटर को धोकर काट ले
- 2
कुकर में तेल गरम करें उसमें जीरा चटकने पर लहसुन हरी मिर्च पेस्ट डाले और आलू प्याज डाल दे सारे मसाले नमक और टमाटर डाल कर मिला लें
- 3
अब उसमे जरूरत अनुसार पानी डाल कर मिला लें और कुकर बंद करें और 2 सीटी आने तक पकाए
- 4
एक बर्तन में आटा छान ले उसमें नमक डाल कर मिला लें और थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर आटा गूथ ले और लोई बनाकर हाथ से रोटी बना ले
- 5
मिट्टी के तवे पर रोटी को दोनों साइड पलट कर सेक ले
- 6
आलू प्याज टमाटर की सब्जी को बाजरे की रोटी और आचार के साथ गरमा गरम सर्व करें
टिप्स
1. आप इस सब्जी मे दही डालना चाहे तो टमाटर ना डाले
2. सब्जी बन जाए तब दही को फेट कर डाले और मिलाए
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (9)