अचारी परांठा-लौकी का रायता

#CA26
#Week_23
#रोटी_सब्ज़ी_स्पेशल
#अचारी_परांठा_लौकी_का_रायता
मसाला परांठा एक स्वादिष्ट, चटपटा और झटपट बनने वाला भारतीय स्नैक है जिसे गेहूं के आटे और कई सारे मसालों से तैयार किया जाता है।
मैंने इसमें अचार का मसाला और अचार का तेल उपयोग करते हुए बनाया है। साथ में लौकी का रायता भी बनाया है।
अचारी परांठा-लौकी का रायता
#CA26
#Week_23
#रोटी_सब्ज़ी_स्पेशल
#अचारी_परांठा_लौकी_का_रायता
मसाला परांठा एक स्वादिष्ट, चटपटा और झटपट बनने वाला भारतीय स्नैक है जिसे गेहूं के आटे और कई सारे मसालों से तैयार किया जाता है।
मैंने इसमें अचार का मसाला और अचार का तेल उपयोग करते हुए बनाया है। साथ में लौकी का रायता भी बनाया है।
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बाउल में आटा छानकर लें, इसमें सभी सूखे मसाले डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- 2
इसमें अचार का तेल डालें, और सभी तरफ अच्छे से मोयन लगाए,अचार का मसाला डाले और मिक्स करें।
- 3
जरूरत अनुसार पानी मिलाकर सेमी सॉफ्ट आटा गूंथ लें। इसे 10 मिनट रेस्ट करने दें।
- 4
लौकी को छीलकर, कद्दूकस कर लें।
- 5
पैन में पानी गर्म करें, और कद्दूकस की हुई लौकी को डाले और 5 मिनट के लिए उबाल लें।
- 6
दही को अच्छे से व्हिस्क करके,सभी सूखे मसाले मिलाकर रखें, जब लौकी ठंडी हो जाये इसका पानी निचोड़ कर दही में मिला लें, और रायता बना लें।
- 7
- 8
गूथे हुए आटे को मसलकर चिकना करें, और बॉल साइज के पेडे बना लें।
- 9
सूखे आटे से डस्ट करके बेले,और गर्म तवे पर रखें, जब एक साइड से सीख जाये, इसे पलट दे।
- 10
दूसरी तरफ से भी सेके, ऑइल लगाकर चारो तरफ से दबाते हुए अच्छे से सारे परांठे सेके।
- 11
सर्व करें अचारी परांठा,विथ लौकी का रायता और धनिये की चटनी
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




































कमैंट्स (2)