क्रीमी व्हाइट सॉस पास्ता 🍝🤍

खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है 😋 और इसे घर में मौजूद कुछ बेसिक सामान से ही बनाया है। 🍝❤️
क्रीमी व्हाइट सॉस पास्ता 🍝🤍
खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है 😋 और इसे घर में मौजूद कुछ बेसिक सामान से ही बनाया है। 🍝❤️
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक पैन में 1 बड़ा चम्मच घी डालकर गरम करें। इसमें 1 छोटा चम्मच मैदा डालकर अच्छी तरह घुमाएँ और हल्का सा भूनें।
- 2
अब इसमें धीरे-धीरे 2 कप दूध डालते हुए लगातार चलाएँ, ताकि गांठें न पड़ें।
- 3
दूध थोड़ा गाढ़ा होने लगे तो इसमें 2 चीज़ की स्लाइस डालकर पिघलने दें।
- 4
अब इसमें उबला हुआ पास्ता डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- 5
स्वादानुसार थोड़ा सा नमक, ½ छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स और ½ छोटा चम्मच ओरिगैनो डालकर मिलाएँ।
- 6
अंत में रोस्ट की हुई शिमला मिर्च और पत्ता गोभी डालकर सबको अच्छी तरह मिलाएँ और 2 मिनट पकाएँ।
- 7
तैयार है स्वादिष्ट व्हाइट सॉस पास्ता। 😋🍝
टिप्स
आप इसमें अपनी पसंद की कोई भी सब्ज़ी डाल सकते हैं। मेरे पास घर में जो सब्ज़ियाँ उपलब्ध थीं, मैंने वही डाली हैं। बच्चों को भी यह पास्ता बहुत पसंद आता है। 😊🍝
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स