प्रोटीन और विटामिन रिच दाल पालक
कुकिंग निर्देश
- 1
दाल को धोकर 15 मिनट भिगोएँ।
- 2
1.25 कप पानी डालकर प्रेशर कुकर में 2 सीटी तक पकाएँ। दाल को मैश करें।
- 3
पैन में घी गरम करें, जीरा और सूखी लाल मिर्च डालें।जीरा चटकने पर अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, हींग डालकर भूनें।टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएँ।
- 4
कटी हुई पालक डालें, 2-4 मिनट भूनें।
- 5
पकी दाल, नमक, हल्दी डालें, जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालें।
- 6
पालक नरम होने तक पकाएँ, कसूरी मेथी डालें।नींबू रस और धनिया पत्ती डालकर मिलाएँ।
- 7
ऊपर से तड़का डालें: घी गरम करें, करी पत्ता, मिर्च पाउडर, लहसुन डालें और दाल पर डालें।
- 8
गरमागरम दाल पालक को चावल या रोटी के साथ परोसें।
टिप्स
पालक को डालने से पहले उसे अच्छी तरह धो लें और ताज़ा रखें। तड़का देने से पहले घी को अच्छी तरह गरम करें ताकि सभी मसाले अच्छे से भुन जाएँ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/26560772



















कमैंट्स