कोकोनट मेवा पाक

कोकोनट मेवा पाक एक स्वादिष्ट और पौष्टिक मिठाई है, जिसे नारियल, बादाम, चिरौंजी, मगज और मखाने से बनाया जाता है। इलायची और जायफल इसकी खुशबू और स्वाद को और भी बढ़ा देते हैं। त्योहारों, व्रत और खास मौकों के लिए यह घर पर आसानी से बनने वाली स्वादिष्ट मिठाई है।
#CA26
#Week24
#Mewa
#DryFruits
#Coconut
#Pak
#VratSpecial
#IndainFestival
#CoconutMewaPak
कोकोनट मेवा पाक
कोकोनट मेवा पाक एक स्वादिष्ट और पौष्टिक मिठाई है, जिसे नारियल, बादाम, चिरौंजी, मगज और मखाने से बनाया जाता है। इलायची और जायफल इसकी खुशबू और स्वाद को और भी बढ़ा देते हैं। त्योहारों, व्रत और खास मौकों के लिए यह घर पर आसानी से बनने वाली स्वादिष्ट मिठाई है।
#CA26
#Week24
#Mewa
#DryFruits
#Coconut
#Pak
#VratSpecial
#IndainFestival
#CoconutMewaPak
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले नारियल गोला छीलकर कद्दूकस कर ले।
- 2
अब कढ़ाई मे घी गर्म करे। इसमे मखाने और बादाम तल ले। मूंगफली, चिरौंजी, और नारियल पाउडर हल्का सा भून ले।
- 3
सभी सामग्री को एक थाली मे निकाल कर ठंडा होने दे। मखाने और बादाम को मिक्सर जार मे डालकर दरदरा पीस ले।
- 4
अब इसी कढ़ाई मे चीनी और पानी डालकर मीडियम गैस पर पकाए। चीनी घुलने के बाद चाशनी को तब तक पकाएं जब तक चाशनी 1-2 तार की न बन जाए। साथ मे इसमे जायफल पाउडर और इलायची पाउडर भी डाल दे।
- 5
अब इसमे भूना हुआ नारियल पाउडर, दरदरा पीसा हुआ बादाम, दरदरा पीसा हुआ मखाना, मूंगफली, चिरौंजी डालकर लगातार चलाते हुए पकाए, जब तक मिश्रण गाढा होकर किनारे छोडने न लगे।
- 6
एक थाली को घी से ग्रीस करे और मिश्रण को इसमे डालकर समान रूप से फैला दे। ठंडा होने पर अपने मनचाहे आकार मे काट ले।
- 7
कोकोनट मेवा पाक बन कर तैयार है। इसको आप व्रत मे बना कर भी खा सकते है।
टिप्स
चाशनी को सही 1–2 तार की अवस्था तक पकाना जरूरी है। पाक को ज्यादा न पकाएँ, वरना ठंडा होने के बाद यह बहुत सख्त हो सकता है। मिश्रण को धीमी आँच पर ही पकाएँ ताकि नारियल और मेवे का स्वाद व खुशबू बनी रहे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
























कमैंट्स (9)