चॉकलेट स्विस रोल (Chocolate swiss roll recipe in Hindi)

चॉकलेट स्विस रोल (Chocolate swiss roll recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मैदा, बेकिंग पाउडर और कोको पाउडर तीनो को मिक्स करके छाने। अब इसमे 2 बूंद सिरका, पिसी शक्कर और तेल मिलाएं।
- 2
अब धीरे-धीरे दूध डालकर गाढ़ा घोल बनाएं। अब आप देख ले कि घोल में एक भी गांठ ना रहे।
- 3
अब एक पैन को गर्म करें और उसको घी से ग्रीस करें।
- 4
अब, हमने जो घोल तैयार किया था उसे पैन में धीरे-धीरे फैला दें।अब धीमी गैस पर ढककर 5 से 6 मिनट पकाएं।
- 5
5 से 6 मिनट बाद अब कछली की मदद से उसे धीरे-धीरे निकाल ले।
- 6
बटर पेपर पर रखकर उसे रोल करें। अब इसे रब्बर लगाकर अच्छी तरह से पैक कर के फ्रिज़ में रख दें 15 मिनट के लिए।
- 7
15 मिनट बाद फ्रिज से निकालकर रोल को धीमे-धीमे खोलें और उस पर चॉकलेट सिरप फैलादें।
- 8
चॉकलेट सिरप लगाने के बाद उसको दोबारा से बटर पेपर में लपेटकर रोल बनाएं।
- 9
अब इसे 15 मिनट के लिए दोबारा से फ्रिज में रखें।
- 10
15 मिनट बाद फ्रिज से निकालकर और खोलकर छोटे-छोटे रोल्स में काट लें।
- 11
बस 30 मिनट में यम्मी चॉकलेट स्विस रोल तैयार 😋👌
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (2)