आम का झटपट अचार (Aam ka jhatpat achar recipe in hindi)

#chatori
अचार का नाम आते ही मुंह में पानी आने लगता है।ऊपर से अचार यदि आम का हो तो क्या कहने! चटोरेपन से भरपूर झटपट तैयार होने वाला यह अचार सालों साल तक सुरक्षित भी रहता है।मेरे परिवार में यह सभी को भाता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आम को धुलकर छील लें।अब कद्दूकस कर लें।इसमें 1 टेबल स्पून नमक और 1 टेबल स्पून हल्दी पाउडर डालकर 4 घंटे के लिए तेज धूप में रख दें।ताकि आम का पानी सूख जाए।
- 2
अब तेल को कड़ाही में गरम कर लें। ठंडा हो जाने के बाद हींग और आम को तेल में डालें। लहसुन,खड़ी लाल मिर्च,अचार का मसाला सभी कुछ मिक्स करें।ध्यान रहे कि जिस स्पून से मिला रहे हों वो सूखा हो।
- 3
जब सभी मसाले मिल जाएं।तब सिरका डालकर कांच के बर्तन में रखकर धूप दिखाएं।1 हफ्ते के अंदर यह अचार खाने के लिए तैयार हो जाता है।आप यदि लहसुन नहीं खाते हैं तो इसके बिना भी आपका अचार बेहद स्वादिष्ट लगेगा।मिर्च की मात्रा स्वादानुसार कम या ज़्यादा कर सकते हैं।
- 4
इस अचार के मसाले मुझे बहुत पसंद हैं।ये दरदरे कुटे हुए होते हैं।इसे डालने से अचार की रंगत निखर जाती है।नमक मसाले में मिला रहता है इसलिए अलग से नमक की आवश्यकता नहीं होती।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (12)