पोहा बॉल रेसीपी (Poha Boll Recipe in Hindi)

#Sep
#Al
#27_9_2020
पोहे के इस चटपटे स्वादिष्ट नाश्ते को आप चाय के साथ या फिर किसी भी चटनी सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं । झटपट बनने वाले ये पोहे के स्नैक्सबहुत ही टेस्टी लगते हैं।
पोहा बॉल रेसीपी (Poha Boll Recipe in Hindi)
#Sep
#Al
#27_9_2020
पोहे के इस चटपटे स्वादिष्ट नाश्ते को आप चाय के साथ या फिर किसी भी चटनी सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं । झटपट बनने वाले ये पोहे के स्नैक्सबहुत ही टेस्टी लगते हैं।
कुकिंग निर्देश
- 1
दो कप पोहा को छलनी से छान कर उसे पानी से दो तीन बार धो लें । फिर पोहे में से पानी निकाल कर पोहा को किसी प्लेट पर निकाल कर रख दें ।
- 2
अब पोहे को हाथों से मसाला लें फिर उसमें एक चम्मच अमचूर पाउडर और आधा चम्मच काला नमक डाल दें ।
- 3
अब इसमें एक चम्मच सूखा साबुत धनिया को दरदरा कूट के डाल दें । साथ ही इसमें एक चम्मच जीरा भी डाल दें।
- 4
अब एक मिक्सी जार में हरी मिर्च, अदरक और लहसुन का पेस्ट बना लें । और उसे किसी कटोरी में रख दें ।
- 5
अब इसमें स्वादानुसार नमक, एक प्याज़ छोटे टुकडों में कटा हुआ और डेढ़ चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट को डाल दें।
- 6
अब इसमें दो उबले हुए आलू को मैश कर के डाले और इसमें थोड़ा सा करी पत्ता और एक चम्मच शक्कर को डाल दें
- 7
अब इसमें दो चम्मच गरम मसाला को डाल कर मिक्स करें।
- 8
और अब मिश्रण को हाथों से मसाला कर अच्छे से मिक्स कर लें फिर उसको गूंथ लें और फिर उसमें से छोटे छोटे बॉल्स बना लें ।
- 9
अब एक कढ़ाई मै तेल डाल कर गरम करें और फिर उसमें पोहा बॉल को डाल दें और सुनहरा होने तक तल लें और फिर उसे किसी प्लेट पर निकाल लें ।
- 10
इसी तरह से सारे पोहे बॉल को तल कर निकाल लें ।
- 11
हमारा स्वादिष्ट पोहा बॉल बन कर तैयार हो गया है इसे आप चाय के साथ या किसी भी चटनी के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- सोया मलाई चाप (Soya Malai chaap recipe in Hindi)
- कच्चे केले के फ्रेंच फ्राइज (kachhe kele ke french fries recipe in Hindi)
- गोवान चटनी (Goan Chutney Recipe in Hindi)
- अदरक, लहसुन, मिर्ची,नींबू का अचार (adrak lehsun mirchi ka achar reicpe in Hindi)
- तवा गार्लिक बटर नान (Tawa Garlic Butter Naan Recipe in Hindi)





























कमैंट्स (10)