लौकी का भरता और भाखरी (lauki ka bharta aur bhakri recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
लौकी को अच्छे से धोकर छिलका उतार ले, उसे काटकर 10 मिनट के लिए भापने (स्टीम) के लिए एक बर्तन मे पानी लेकर उल्टी कटोरी रख के छेद वाला प्लेट लौकी डालकर ढक्कन लगाकर रखे।जब स्टीम हो जाए तब उसे एक कटोरी मे ठंडा होने के लिए निकाल लेंगे।
- 2
प्याज, अदरक, लहसुन और हरीश मिर्च को दर्दरा पीस लेना है। टमाटर की पयूरी बना लेनी है।
- 3
अब लौकी और बिट को भी मिक्सर जार मे ठंडा होने पर दरदरा पीस लेना है।
- 4
अब एक कढाई लिजिए उसमे तेल गर्म होने पर राई,जीरा,हींग डालकर प्याज़ लहसुन अदरक और हरी मिर्च दरदरी पिसी हुई डालकर मिलाए अब थोड़ा सा नमक डालकर पकने दे। अब टमाटर की प्युरी डालकर मिलाए और पकने दे।अब मसाले डाले- हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनियाजीरा पाउडर और मिलाए। मसाला को अच्छे से ग्रेवी मे भुन ले।
- 5
अब पिसा हुआ लौकी और बिट डालकर मिलाए और अब स्वादानुसार नमक डालकर मिलाए। थोड़ा पानी डालकर मिलाए और ढक्कन लगाकर पकने दे।अब ढक्कन हटाकर गरम मसाला डालकर अच्छे से मिला ले।पानी ज्यादा न डाल दे नहितो सब्जी बनने मे बहुत टाइम लग जाएगा।
- 6
लिजिए लौकी का भरता तैयार है ।इसे भाखरी या परोठो के साथ सर्व किजिए ये सचमे बहुत टेस्टी लगता है।
टिप्स:- अगर आप इसमे एक बैंगन भी स्टीम करके डाल दे तो पत्ता भी नही चलेगा की ये लौकी का भरता है। क्योकि कुछ लोगो को लौकी पसंद नही आती तो आप ये ट्राई कर सकते है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स (4)