मुल्तानी छोले चावल

#CL आज मैंने मुल्तानी छोले चावल बनाये हैं जो मेरे शहर मुरादाबाद में फेमस स्ट्रीट फ़ूड है और मेरे परिवार को बहुत पसंद है।इसे मोठ को वडी के साथ बनाया जाता है जिसके कारण इसका स्वाद थोड़ा अलग और बेहतरीन होता है ।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले रात भर के लिए धो कर चने भिगो देंगे ।इमली भी भिगो देंगे ।
- 2
अब एक बर्तन में लौंग,बड़ी इलाइची, दालचीनी, काली मिर्च और 2 चम्मच चाय पत्ती डाल कर उबाल लेंगे । अब इस पानी को छोले में डालेंगे फिर कुकर में डालेंगे, तेजपत्ता डालेंगे, नमक डालेंगे और 6-7 सीटी आने तक उबाल लेंगे ।
- 3
अब कुकर का ढक्कन खोलेंगे और अब मोठ की वडी क्रश करके डालेंगे, 1 चम्मच घी डालेंगे ।1 सीटी आने तक और पकने देंगे ।
- 4
अब इमली का पानी डालेंगे । अब कसूरी मेथी, चना मसाला और लालमिर्च पाउडर डालेंगे ।
- 5
अब धनिया पाउडर और कश्मीरी मिर्च डालेंगे ।अब घी में हींग, जीरा छौंक लगाकर डाल देंगे, गर्म मसाला डाल कर धीमी आँच पर पकने देंगे ।मुल्तानी छोले रेडी हैं ।
- 6
अब सादे चावल बना लेंगे ।
- 7
अब सर्व करने के लिए एक दोना लेंगे उसमे चावल डालेंगे, उसमे मुल्तानी छोले डालेंगे फिर उसमे हरी चटनी डालेंगे, अब कटी प्याज़ और हल्का सा नीबू डाल कर सर्व करेंगे ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (9)