बनारसी मटर चूडा (मटर पोहा)

#WD वुमेन्स डे कंटेस्ट के लिए आज मैंने अपनी कम्फर्ट रेसिपी बनाई है जो मुझे बहुत पसंद है बनारसी स्टाइल मटर चूड़ा । ये आसान सी रेसिपी है जिसमे मटर और पोहा इस्तेमाल होता है और बहुत की कम समय में आसानी से बन जाती है । ख़ुद के लिए समय निकालना और अपनी पसंद का ध्यान रखना भी तो जरूरी है ना 😊

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पोहा को धोकर छलनी में छोड़ देंगे । मटर छील कर रख लेंगे ।
- 2
अब कड़ाई में दो चम्मच घी डाल देंगे और उसमे हींग, जीरा, राइ बताई हुई मात्रा में डालेंगे, कड़ी पत्ता भी डाल देंगे और भी मटर डाल कर मिक्स करेंगे और ढक देंगे ।
- 3
3-4 मिनट में मटर को चेक करेंगे अगर पक गई हो तो उसमे लाल या हरी मिर्च डालेंगे, 1 चम्मच पिसी चीनी या खांड डालेंगे मिक्स करेंगे फिर पोहा डाल देंगे । नमक डालेंगे और 1 चम्मच घी और डालकर मिक्स करेंगे ।
- 4
अब नींबूका रस डालेंगे चाहे तो चाट मसाला डाल सकते है, मिक्स करेंगे फिर हरा धनिया से सजाकर आनंद लेंगे ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (3)