आलू और मिनी सोया चंक्स की सब्जी

#CA26
week2
आज मैंने आलू और मिनी सोया चंक्स की सब्जी बनाई है जिसमे मैंने सोया चंक्स को दही में मेरिनेट करके इस्तेमाल किया है । बहुत स्वादिष्ट बनी है ये सब्जी साथ में पौष्टिक तो है ही ।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलू को छीलकर काट लेंगे ।मिनी सोया चंक्स को उबाल कर छान लेंगे एक्स्ट्रा पानी निचोड़ देंगे ।
- 2
अब सोया चंक्स में आधा कप दही, लालमिर्च, कसूरी मेथी, गर्म मसाला डालदेंगे । मिक्स करेंगे ।
- 3
ढक कर 15 रख देंगे । प्याज़ काट लेंगे । टमाटर को भी पीस लेंगे ।
- 4
अब कुकर में तेल या घी डालकर जीरा, हींग डालेंगे फिर प्याज़ डालकर भून लेंगे ।अब धनिया पाउडर, लालमिर्च और हल्दी डालेंगे फिर पिसे टमाटर डाल कर पकने देंगे ।
- 5
अब आलू और मैरिनेटेड सोया चंक्स डालदेंगे ।मिक्स करेंगे और आवश्यकता अनुसार पानी डाल देंगे, नमक डालेंगे और 3 सीटी आने तक पका लेंगे ।
- 6
लीजिए रेडी हो गई हमारी आलू सोया चंक्स सब्जी इसे रोटी या चावल के साथ सर्व करेंगे ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (2)