आलू के बरुले (Aloo ke barule recipe in Hindi)

आज मैंने @homechefanjana से प्रेरित होकर उनकी अलीगढ़ की प्रसिद्ध रेसिपी बनाई है जो कि बहुत ही स्वादिष्ट बनी है
आलू के बरुले (Aloo ke barule recipe in Hindi)
आज मैंने @homechefanjana से प्रेरित होकर उनकी अलीगढ़ की प्रसिद्ध रेसिपी बनाई है जो कि बहुत ही स्वादिष्ट बनी है
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलू को अच्छे से छील लेंगे फिर उसके ऊपर सारे मसाले हल्दी मिर्ची नमक अमचूर और बेसन डालकर हल्का सा पानी के छींटे डालकर अच्छे से मिला लेंगे और 5 मिनट के लिए छोड़ देंगे
- 2
कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करेंगे और तेज आंच में 5 मिनट तक तल लेंगे और उसको प्लेट में निकाल लेंगे और फिर छोटी कटोरी मदद से उसको हल्के हाथों से दबा लेंगे
- 3
अब आंच को मीडियम कर लेंगे और दबाए हुए आलू को फिर से एक बार कुरकुरा और सुनहरा होने तक तल लेंगे और प्लेट निकाल लेंगे इसी तरह सारे तैयार कर लेंगे
- 4
हमारे आलू के बरूले तैयार हैं इसे हरी चटनी के साथ गरम गरम परोसेंगे ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स (3)