मूली और मेथी के परांठे (Mooli aur methi ke parathe recipe in Hindi)

मूली और मेथी के परांठे (Mooli aur methi ke parathe recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले कढ़ाई में तेल डालकर गरम करेंगे फिर उसमें राई जीरा डाल कर पकाएंगे फिर उसमें हल्दी मिर्च डालकर थोड़ा पकाएंगे फिर उसमें किसी हुई मूली डालकर और नमक डालकर अच्छे से मिला लेंगे और तेज़ आंच में २ मिनट तक पकाएंगे फिर गैस बंद कर देंगे और ठंडा होने देंगे
- 2
फिर एक बर्तन में आटा लेंगे और उसमें पकाई हुई मूली डालकर उसमें सभी सूखे मसाले मेथी और नमक डालकर अच्छे से मिला लेंगे फिर उसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर कड़ा आटा गूंथ लेंगे और ५ मिनट के लिए ढंक कर रख देंगे फिर एक लोई बना कर रोटी से थोड़ा मोटा बेल लेंगे
- 3
अब तवा गरम करेंगे फिर उसमें परांठे को डालकर मीडियम आंच में दोनों तरफ सेंक लेंगे फिर उसमें थोड़ा तेल लगाकर अच्छे से सुनहरा होने तक दोनों तरफ सेंक लेंगे
- 4
हमारा मूली और मेथी का पराठा तैयार है इसे गरम-गरम हरी चटनी या सॉस के साथ परोसेंगे ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है और पौष्टिक भी होता है
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स (5)