मिंट डोसा (Mint Dosa recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चावल और मेथी के दाने को अलग अलग कटोरी में पानी के साथ 5 से 6 घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
- दूसरी ओर उड़द दाल को भी 3 से 4 घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
- 2
तय समय के बाद दाल को पानी से निकालें और मिक्सी में पीसकर एक कटोरी में रख लें, अब भिगोए हुए चावल, मेथी दाना, सूजी (सूजी को भिगोना नहीं हैं) और पोहे को एक साथ पीस लें(थोड़ा पानी डालकर) और एक अलग कटोरी में निकालकर रख लें.
- 3
अब पेस्ट में बेकिंग पाउडर को अच्छे से मिक्स कर (गर्मी मे 5-6घंटे, ठंडी में 10-12घंटे के लिए) खमीर उठने के लिए रख दें.
- 4
पुदीना चटनी bnane के लिए mixer जार में पुदीना, धानिया, मिर्च, दही, काला नमक, लहसुन डालकर पीस ले.
- 5
6घंटे बाद बनाने से पहले नमक और 1छोटा चिम्मच चीनी, जरूरत के अनुसार पानी मिक्स कर घोल 1घंटे के लिए freeze में रखदे.
- 6
1घंटे बाद freeze से घोल निकलकर फिरसे अच्छे से मिक्स करलें.
- 7
तेज आंच में एक तवा गरम करने के लिए रखें..तवा गर्म होजाने पे आँच कम करदे और पानी के छींटे मारे और कपड़े से पोछ दे, अब आधा चिम्मच तेल डाले और फिरसे कपड़े से पोछ दे
डोसे के घोल को तवे पर गोलाकार में बाहर की ओर से फैलाते हुए डाले,
जब यह नीचे से सिक जाए तो डोसे के चारों तरफ थोड़ा -थोड़ा तेल डालें और पुदीना चटनी लगाए, साथ में आलू का मसाला भी लगा सकते हैं - 8
अच्छे से सिक जाने पर फोल्ड कर लें और प्लेट पर उताकर आंच बंद कर दें.
- 9
तैयार है पुदीना पेपर डोसा. नारियल की चटनी और सांबर के साथ सर्व करें.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स (38)