मटर पनीर (matar paneer recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम प्याज, टमाटर को काट ले और गेस पर कड़ाई रखे गर्म होने पर घी डाले और जीरा और प्याज, लहसुन,अदरक, हरी मिर्च,काजू हल्का भूने और फिर टमाटर डाले हल्का नमक और भूने
- 2
और फिर ठंडा होने पर मिक्सी जार मे पीस के पेस्ट बना ले
- 3
और अब गेस जला कर कढाई रखे 2 चम्मच बटर 2 चम्मच घी 2 गर्म होने पर जीरा डाले 2 लौंग, 1 दाल चीनी,1 बड़ी इलायची, 2 हरी इलायची, तेज पात पत्ता डाले और प्याज़ का पेस्ट डाल कर भूने, और फिर हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर,नमक डाल भूने जब तक कढाई घी न छोड़ने लगे फिर मटर और थोड़ा पानी डाले और भूने 2-4 मिनट और पनीर मसाला डाले और कटा पनीर डाले 2-4 मिनट मसाला मे भूने और जरूरत अनुसार पानी डाले और ढक के पकने दे और बन जाये गेस बंद कर दे
- 4
अब मटर पनीर तेयार है सर्व करे नान रोटी या पूरी के साथ
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13956121












कमैंट्स (7)